30 C
Mumbai
Thursday, November 19, 2026
होमदेश दुनियाअंग्रेजों के जमाने के 3 कानूनों को खत्म करने शाह लाए बिल, जाने...

अंग्रेजों के जमाने के 3 कानूनों को खत्म करने शाह लाए बिल, जाने कौन-कौन 

अमित शाह ने कहा कि " पीएम मोदी ने देश वादा किया था कि देश आजादी के 75 साल पूरा करने तक अंग्रेजों की सभी पुरानी निशानियों को पीछे छोड़ देगा। 

Google News Follow

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को अंग्रेजों के समय बनाये गए भारतीय आपराधिक कानूनों में बड़ा बदलाव करने का विधेयक लाया है। भारतीय दंड संहिता, भारतीय दंड प्रक्रिया और भारतीय साक्ष्य अधिनियम को भारतीय न्याय संहिता में बदल दिया जाएगा। विधेयक को गृह मंत्री अमित शाह ने पेश किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि आज जब यह बिल लाया हूं तो आजादी का अमृत महोत्सव समाप्त हो रहा है और देश में अमृत काल की शुरुआत हो रही है।

शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय दंड संहिता, भारतीय दंड प्रक्रिया और भारतीय साक्ष्य अधिनियम में बदलाव के लिए संसद में तीन विधेयक लाये। विधेयक को पेश करते हुए उन्होंने कहा कि हम अंग्रेजों के समय बनाये गए कानूनों को बदल रहे हैं। इसके बदलते हुए नए कानून लाएंगे। उन्होंने कहा कि 1980 से लेकर 2023 तक आपराधिक न्याय प्रणाली अंग्रेजों के बनाये कानूनों के अनुसार चलती थी. अब उसे बदल दिया जाएगा और आपराधिक न्याय प्रणाली में बड़ा बदलाव होगा।

अमित शाह ने जिन तीन विधेयकों को संसद में पेश किया उसमें। भारतीय दंड संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 शामिल है। इस दौरान अमित शाह ने संसद में अपने संबोधन में कहा कि “पीएम मोदी ने देश वादा किया था कि देश आजादी के 75 साल पूरा करने तक अंग्रेजों की सभी पुरानी निशानियों को पीछे छोड़ देगा। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में हमने अंग्रेजो के जमाने में बनाई गए तीन दंड संहिताओं को हमेशा हमेशा के लिए बदलने का विधेयक संसद में लाएं है। उन्होंने कहा कि ये तीनों बिल  हमारे पांच प्रण को पूरा करने वाले हैं।”
ये भी पढ़ें 

राहुल के “फ़्लाइंग किस” पर महिला MLA का विवादित बयान, बुजुर्ग महिला …

कब्रिस्तान के नाम हो गई बांके बिहारी की जमीन, हाई कोर्ट ने मांगा जवाब 

चेतावनी के बाद भी नहीं रुका पाक घुसपैठिया,पंजाब में जवानों ने किया ढेर     

अधीर रंजन लोकसभा से निलंबित, विशेषाधिकार समिति के पास पहुंचा मामला   

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें