28 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमक्राईमनामाराजस्थान में पत्नी को नंगा कर घुमाने वाले पति की टूटी टांग,...

राजस्थान में पत्नी को नंगा कर घुमाने वाले पति की टूटी टांग, जाने क्या है मामला?   

इस मामले में लगभग 8 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि मुख्य अभियुक्त भागते समय उसकी टांग टूट गई है। 

Google News Follow

राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के धरियावद में पति ने पत्नी को नंगा कर घुमाने की घटना सामने आई है। हालांकि, इस मामले में लगभग 8 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि मुख्य अभियुक्त भागते समय उसकी टांग टूट गई है। फिलहाल मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में दस आरोपियों को नामजद किया गया है। पुलिस ने बताया कि बाकी आरोपियों को तलाश की जा रही है।  इस घटना पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी चिंता जताई है।

गौरतलब है कि यह घटना 31 अगस्त की है। इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हंगामा मच गया। पुलिस के हवाले से कहा गया कि महिला की शादी डेढ़ साल पहले धरियावद गांव में हुई थी। रिपोर्ट के अनुसार कहा गया है कि शादी के छह माह बाद ही महिला ने दूसरे गांव के एक युवक के साथ चली गई थी। महिला एक साल के बाद जब वापस 30 अगस्त को आई तो उसके ससुराल वालों महिला को जबरदस्ती ले आए। इसके बाद पति ने गाँव वालों के सामने उसके कपडे उतार कर दौड़ाया। बताया जा रहा है कि महिला गर्भवती है। इस दौरान वीडियो बनाई। महिला लोगों से बचाने की गुहार भी लगाई लेकिन उसे बचाने कोई नहीं आया। इसके बाद शनिवार को यह वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया।
इस घटना के बाद, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निंदा की है। वहीं, महिला आयोग ने सख्ती दिखाई है। जांच के लिए एक कमेटी बनाई गई है और राज्य प्रशासन से रिपोर्ट भी मांगी है। वहीं बताया जा रहा है कि जब आरोपियों को जब पुलिस गिरफ्तार पहुंची तो वे भागने की कोशिश की। इससे उनके पैरों में चोट आई है। हालांकि आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने छह टीमें गठित की गई है।

ये भी पढ़ें 

 

चंद्रमा के बाद इसरो का ‘सूर्य नमस्कार’, ‘आदित्य L1’ का प्रक्षेपण; 15 लाख किलोमीटर की यात्रा करेंगे

संघ प्रमुख प्रमुख मोहन भागवत की अपील! इंडिया नहीं भारत कहिए      

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें