28 C
Mumbai
Thursday, March 19, 2026
होमदेश दुनियासुब्रत रॉय का निधन, जाने चिटफंड से पहले कौन सा शुरू किया...

सुब्रत रॉय का निधन, जाने चिटफंड से पहले कौन सा शुरू किया था कारोबार? 

सुब्रत रॉय का मंगलवार की देर रात निधन हो गया। वे 75 साल के थे। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अंतिम सांस लिया।    

Google News Follow

Related

सहारा इंडिया परिवार के संस्थापक सुब्रत रॉय का मंगलवार की देर रात निधन हो गया। वे 75 साल के थे। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अंतिम सांस लिया। उन्हें दो दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती किया गया था। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। दोपहर दो बजे मुंबई से लखनऊ उनका पार्थिव शरीर ले जाएगा। बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार लखनऊ  में किया जाएगा। अस्पताल से उनका पार्थिव शरीर 12.30 बजे एयरपोर्ट के लिए निकलेगा। उनके पार्थिव शरीर को मुंबई से चार्टर प्लेन से लखनऊ ले जाया जाएगा।

सहारा प्रमुख का जन्म 10 जून 1984 को बिहार के अररिया जिले में एक मध्यवर्गीय परिवार में हुआ था। उन्होंने अपनी शुआती पढ़ाई बंगाल के कोलकाता में पूरी की। उसके बाद उन्होंने गोरखपुर के सरकारी कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। इतना ही नहीं सुब्रत रॉय ने अपना  पहला कारोबार गोरखपुर से शुरू किया था। जहां वे अपने दोस्त के साथ बिस्किट को स्कूटर पर रखकर बेचा करते थे। 1976 में  उन्होंने चिटफंड सहारा फाइनेंस को अधिग्रहण कर सहारा इंडिया परिवार में बदल दिया। जिससे गरीब से गरीब लोग जुड़ते चले गए और  सहारा भारत का सबसे बड़ा बिजनेस ग्रुप बन गया।

इसके बाद सहारा प्रमुख ने अपने साम्राज्य का विस्तार करना शुरू किया। जिसमें उन्होंने  1992 में हिंदी समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा लांच किया। सहारा टीवी के साथ टेलीविजन के क्षेत्र अपनी धाक जमाई। जिसे बाद सहारा वन से नाम दिया गया। इसके अलावा सहारा समूह रियल क्षेत्र से जुड़ा रहा है। सहारा ग्रुप ने व्यपार जगत में कई पुरस्कार भी जीता। उनके निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव और शिवपाल यादव ने दुख व्यक्त किया है।
ये भी पढ़ें 

 

महादेव ऐप मामला: Dabur के टॉप अधिकारियों की सट्टेबाजी में एंट्री, केस दर्ज     

स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी को खत्म करने ली सुपारी!       

बिहार में जंगलराज! बालू माफिया ने दरोगा के ऊपर चढ़ाई ट्रैक्टर, मौत  

बिहार में दरोगा को बालू माफिया ने ट्रैक्टर से कुचला, शिक्षामंत्री ने बताया सामान्य…               

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,016फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें