27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमदेश दुनियाकौन है निखिल गुप्ता? जिस पर लगा है गुरपतवंत सिंह पन्नू की...

कौन है निखिल गुप्ता? जिस पर लगा है गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या का आरोप     

Google News Follow

अमेरिका ने भारत पर निखिल गुप्ता नामक भारतीय पर खालिस्तानी समर्थक की हत्या पर साजिश रचने का आरोप लगाया है। अमेरिका के न्याय विभाग ने बुधवार को आरोप लगाया है कि निखिल गुप्ता ने अमेरिकी नागरिक सिख अलगाववादी नेता की हत्या के लिए सुपारी दी थी। इस तरह  से देखा जाए तो आरोपी पर दोषसिद्धि के बाद दस साल की सजा हो सकती है।

अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि निखिल गुप्ता ने सिख अलगाववादी की हत्या के लिए एक लाख अमेरिकी डॉलर देने की बात स्वीकार कर लिया है। अमेरिका द्वारा दावा किया गया है कि 9 जून 2023 के आसपास निखिल गुप्ता ने पहले पैसे भी दिया था। दावे में कहा गया है कि निखिल गुप्ता ने हत्यारे  करने के लिए 15 हजार अमेरिकी डॉलर नकद भुगतान के लिए एक सहयोगी से दिया गया।

सबसे बड़ी बात यह है कि अमेरिका में जो दावा किया गया है उसमें किसी सिख अलगाववादी  का नाम नहीं लिया है। हालांकि, एक अमेरिकी अखबार ने दावा किया था कि सिख फॉर जस्टिस का सदस्य गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश विफल करने की बात कही गई थी। इसके बाद  अमेरिका ने भारत को चेतावनी जारी किया था।

वहीं, इस मामले में भारत का विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमारी ऐसी कोई पॉलिसी नहीं है। यह चिंता का विषय है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि हम ऐसे इनपुट को गंभीरता से लेते हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि सभी पहलुओं पर गौर करने के लिए एक समिति गठित की गई है। बता दें कि, निखिल गुप्ता एक भारतीय नागरिक है.अमेरिका ने कहा है कि निखिल गुप्ता भारत में बैठे एक शख्स के इशारे पर खालिस्तानी समर्थक की हत्या करने की कोशिश की थी।

ये भी पढ़ें                    

 

मोदी सरकार की विदेश नीति: भारत का वैश्विक उदय

पति अरविंद को तलाक देकर दोनों बच्चों के साथ पाकिस्तान लौटेगी अंजू !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें