32 C
Mumbai
Thursday, November 26, 2026
होमदेश दुनियापति अरविंद को तलाक देकर दोनों बच्चों के साथ पाकिस्तान लौटेगी अंजू...

पति अरविंद को तलाक देकर दोनों बच्चों के साथ पाकिस्तान लौटेगी अंजू !

अंजू के भारत लौटने पर आईबी और पंजाब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। उसने पूछताछ में कई चीजों का खुलासा किया है।   

Google News Follow

भारतीय महिला अंजू अपने पाकिस्तानी प्रेमी नसरुल्लाह से निकाह करने के बाद पांच माह बाद भारत लौटी है। मंगलवार की रात वाघा बॉर्डर से भारत में दाखिल होने के बाद उसे बीएसएफ कैंप ले जाया गया था और पूछताछ की गई। बता दें कि अंजू अपने पहले पति अरविंद को छोड़कर पाकिस्तान के फेसबुक दोस्त नसरुल्लाह नामक व्यक्ति से निकाह कर लिया था और फातिमा बन गई थी। उसने अपना धर्म परिवर्तन भी कर लिया है। पहले अंजू ईसाई थी। बता दे कि अंजू के भारत लौटने पर आईबी और पंजाब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। उसने पूछताछ में कई चीजों का खुलासा किया है।

अब पूछताछ में सामने आया है कि अंजू अपने पति अरविंद से तलाक लेगी और अपने दो बच्चों के साथ वापस पाकिस्तान लौट जाएगी। जांच एजेंसियों के पूछताछ में अंजू उर्फ़ फातिमा ने बताया कि  फेसबुकिया दोस्त नसरुल्लाह से  निकाह करने से पहले उसने ईसाई धर्म छोड़कर इस्लाम धर्म कबूल कर लिया। उसके बाद उसने नसरुल्लाह के साथ इस्लामिक रीतिरिवाज के साथ निकाह किया। हालांकि, अंजू ने इस दौरान यह भी बताया कि उसके पास नसरुल्लाह और उसके निकाह से संबंधित कोई दस्तावेज मौजूद नहीं है।

बताया जा रहा है कि जब अंजू से जांच एजेंसियों ने यह जानने की कोशिश की कि क्या उसका पाकिस्तान रक्षा के अधिकारियों या सेना के किसी अधिकारी से संबंध है या उनके बारे में जानती है। कहा जा रहा है कि अंजू को लेकर आम जनता के साथ पुलिस के भी जेहन में कई सवाल उठते रहे हैं। उसने यह भी बताया कि यहां अपने पति अरविंद से तलाक लेने आई और बच्चों को अपने साथ पाकिस्तान ले जाने की कोशिश करेगी। जो फिलहाल अरविंद के साथ रह रहे हैं।

 

ये भी पढ़ें 

 

प्रेमी के पास से भारत लौटी अंजू, क्या बच्चों के साथ पाकिस्तानी लौटेगी?

IND vs AUS: चौथे टी20 मैच के लिए श्रेयस अय्यर की एंट्री से ये खिलाड़ी होगा बाहर!

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ​ने​ कोलकाता की रैली ममता बनर्जी को ​दी चुनौती ​!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें