29.6 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमक्राईमनामामहादेव ऐप मामला: चार्जशीट में भूपेश बघेल का नाम, बढ़ेगी मुश्किलें  ...

महादेव ऐप मामला: चार्जशीट में भूपेश बघेल का नाम, बढ़ेगी मुश्किलें    

चार्जशीट में महादेव ऐप के प्रमोटर शुभम सोनी से 508 करोड़ रूपये रिश्वत के तौर पर लेने का आरोप है

Google News Follow

प्रवर्तन निदेशालय द्वारा महादेव ऐप मामले में कोर्ट में चार्जशीट दायर की गई है ,जिसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम का जिक्र किया गया है। इससे 1 जनवरी 2024 को सप्लीमेंट्री चार्जशीट के साथ दाखिल किया गया है। इस मामले में की बॉलीवुड अभिनेताओं और अभिनेत्रियों का भी नाम सामने आया है। माना जा रहा है कि चार्जशीट में नाम आने के बाद बघेल की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।    

चार्जशीट में महादेव ऐप के प्रमोटर शुभम सोनी से 508 करोड़ रूपये रिश्वत के तौर पर लेने का आरोप है। इसमें कहा गया है कि ऐप के प्रमोटर और आरोपी शुभम सोनी ने कई खुलासे किया है। इस चार्जशीट में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख़्यमंत्री भूपेश बघेल, निल कुमार अग्रवाल, रोहित गुलाटी, भीम सिंह यादव आदि नाम शामिल हैं। सप्लीमेंट्री चार्जशीट को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित विशेष कोर्ट में दाखिल किया गया है।  

अब चार्जशीट में अपना नाम आने पर भूपेश बघेल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि ” प्रवर्तन निदेशालय द्वारा सप्लीमेंट्री चार्जशीट में जिस तरह से मेरा नाम शामिल किया है वह एक राजनीति साजिश है। ईडी अपने राजनीति आकाओं के इशारे पर कूटरचना कर लोगों को गिरफ्तार कर रही है और उनसे दबावपूर्व मेरे और  मेरे सहयोगियों के खिलाफ बयान दिलवा रही है।

बता दें कि, पिछले साल छतीसगढ़ में हुए विधान सभा चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था। बघेल बार बार दावा कर रहे थे कि राज्य में कांग्रेस की सरकार रिपीट होगी लेकिन बीजेपी ने उन्हें हरा दिया। चुनाव के दौरान ही बघेल का नाम महादेव ऐप मामले में खूब उछला था। तब  उन्होंने कहा था कि  इस मामले से मेरा कोई लेना देना नहीं है। 

ये भी पढ़ें          

बंगाल में ED टीम पर हमले के बाद सियासत गर्म, TMC नेता शंकर आध्या गिरफ्तार    

कौन है शाहजहां शेख? जिसे ED टीम पर हमले का मास्टरमाइंड कहा जा रहा…         

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का लोगो-टैगलाइन जारी, जाने राहुल के पोस्ट में क्या… ?

NCP विधायकों द्वारा ‘उस’ पत्र के बारे में जितेंद्र आव्हाड का खुलासा; कहा.. “अजित पवार का आतंक…”

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें