28 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमक्राईमनामामहाशिवरात्रि पर शिव बारात के दौरान करंट लगने से 14 बच्चे झुलसे!

महाशिवरात्रि पर शिव बारात के दौरान करंट लगने से 14 बच्चे झुलसे!

इस घटना के बाद चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 14 बच्चे घायल हो गए और उन्हें एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है| अस्पताल में भर्ती कई बच्चों के हाथ-पैर झुलसे हुए थे।

Google News Follow

राजस्थान के कोटा में महाशिवरात्रि के दिन शिव बारात के दौरान एक बड़ी दुर्घटना हुई| महाशिवरात्रि के मौके पर निकाले गए शिव बारात में करंट लगने से 14 बच्चे घायल हो गए हैं| सभी घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है| इस घटना में एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। ओम बिरला और राजस्थान के बिजली मंत्री हीरालाल नागर घायल बच्चों से मिलने अस्पताल पहुंचे।

राजस्थान के कोटा में महाशिवरात्रि के मौके पर शिव बारात निकाला गया| शिव बारात में कई बच्चे झंडे लेकर चल रहे थे। इस दौरान एक झंडा हाइटेंशन वायर के संपर्क में आ गया। इसके बाद यह बड़ी दुर्घटना हुई। इस घटना के बाद चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 14 बच्चे घायल हो गए और उन्हें एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है| अस्पताल में भर्ती कई बच्चों के हाथ-पैर झुलसे हुए थे।

कुन्हाड़ी थर्मल चौराहे के पास हुई घटना की जानकारी मिलते ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी अस्पताल पहुंचे| वही, अस्पताल में झुलसे बच्चों के उपचार के लिए डॉक्टरों की एक टीम तैनात की गई है|

इस संबंध में कोटा एसपी अमृता दुहन ने बताया कि यह घटना उस समय हुई,जब काली बस्ती के पास शिव बारात लेकर शिवभक्त जा रहे थे| शिव बारात में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल थे| बच्चे हाथों में झंडे लिए हुए थे| झंडे के हाईटेंशन वायर के संपर्क में आते बच्चे करंट की चपेट में आ गए| बिजली के करंट में आये बच्चों को बचाने के लिए आगे आए बच्चे भी करंट की चपेट में आ गए, जिसके कारन 14 बच्चे झुलस गए। इस हादसे में एक बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। सभी घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें-

कोर्ट में फिर ‘असली शिवसेना’ की लड़ाई, नार्वेकर के फैसले पर SC के सवाल!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें