31 C
Mumbai
Wednesday, June 17, 2026
होमदेश दुनियाभारत का तीन पाकिस्तानी एयरबेस पर किया जवाबी हमला, पाक फ़ौज को...

भारत का तीन पाकिस्तानी एयरबेस पर किया जवाबी हमला, पाक फ़ौज को करारा तमाचा !

घटनाक्रम पर विदेश मामलों के जानकार रोबिंदर सचदेव ने विस्तार से बात की और पाकिस्तान की ड्रोन आधारित साजिश को समझाया है।

Google News Follow

Related

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई ने पाकिस्तानी रणनीति की पोल खोल दी है। हाल ही में भारत द्वारा पाकिस्तान के तीन अहम एयरबेस को टारगेट करने की खबर ने खलबली मचा दी है, यह पाकिस्तानी फ़ौज के गाल पर करारा तमाचा है। इस घटनाक्रम पर विदेश मामलों के जानकार रोबिंदर सचदेव ने विस्तार से बात की और पाकिस्तान की ड्रोन आधारित साजिश को समझाया।

शनिवार (10 मई) को समाचार एजेंसी से बातचीत में रोबिंदर सचदेव ने कहा कि भारत द्वारा जिन तीन एयरबेस को निशाना बनाया गया है, वे पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित हैं और भारतीय सीमा से करीब 100 से 300 किलोमीटर की दूरी पर हैं। उन्होंने बताया कि इनमें से एक एयरबेस रावलपिंडी के पास है जिसका इस्तेमाल VIP उड़ानों के लिए किया जाता है। “पीएम से लेकर बड़े-बड़े वीवीआईपी यहां से उड़ान भरते हैं। यहीं पर पाकिस्तान वायुसेना के परिवहन विभाग का मुख्यालय भी है,” सचदेव ने बताया।

दूसरे एयरबेस के बारे में उन्होंने कहा कि यहां मिसाइल स्टोरेज और परमाणु हथियार मौजूद हैं, जबकि तीसरे बेस में फाइटर एयरक्राफ्ट तैनात हैं। उन्होंने इसे पाकिस्तान की सैन्य ताकत के “दिल पर वार” करार दिया और कहा कि भारतीय सेना बिल्कुल सटीक जगहों को निशाना बना रही है।

सचदेव ने पाकिस्तान की ड्रोन गतिविधियों को लेकर भी चेतावनी दी। उन्होंने कहा, “यह ड्रोन भारतीय डिफेंस सिस्टम के गैप के बारे में जानकारी पाकिस्तान को भेज रहा है। पाकिस्तान एक रणनीति के तहत यह जानना चाहता है कि भारत के डिफेंस सिस्टम में कहां खामी है। इसके बाद पाकिस्तान ड्रोन दाग सकता है।” हालांकि उन्होंने भरोसा जताया कि भारतीय वायुसेना ऐसी किसी भी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करने में सक्षम है।

विशेषज्ञ ने बताया कि पाकिस्तान द्वारा भारत की ओर भेजे गए ड्रोन की कीमत प्रति यूनिट करीब 50 हजार डॉलर है। साथ ही उन्होंने यह भी खुलासा किया कि पाकिस्तान बीती दो रातों से इलेक्ट्रॉनिक सेंसर डेटा इकट्ठा करने में लगा हुआ है ताकि भारत की सुरक्षा प्रणालियों की जानकारी जुटाई जा सके।

ऑपरेशन सिंदूर के ज़रिये भारत की यह जवाबी कार्रवाई पाकिस्तान की आक्रामक गतिविधियों के खिलाफ एक ठोस संकेत मानी जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि अब पाकिस्तान की किसी भी हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारत तैयार है और रणनीतिक रूप से बढ़त हासिल कर चुका है।

यह भी पढ़ें:

नेता जिसने हजारों जानें बचाई !

“भारतीय ड्रोन को इसलिए नहीं रोका…”

पाकिस्तान ने फैलाई भारत द्वारा नानकाना साहिब पर हमलें की झूठी खबर !

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,333फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
315,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें