28 C
Mumbai
Sunday, August 30, 2026
होमराजनीति"कांग्रेस की निम्न स्तर की राजनीति उसे समाप्ति की ओर ले जा...

“कांग्रेस की निम्न स्तर की राजनीति उसे समाप्ति की ओर ले जा रही है”

भाजपा नेता रेखा शर्मा का तीखा हमला

Google News Follow

Related

भाजपा नेता रेखा शर्मा ने कांग्रेस पार्टी पर कड़ा हमला बोलते हुए उसे “निम्न स्तर की राजनीति” करने का दोषी ठहराया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक जनमत तैयार करने हेतु गठित सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की पहल पर सवाल उठाकर कांग्रेस अपनी राजनीतिक अपरिपक्वता और राष्ट्रविरोधी रवैये का प्रदर्शन कर रही है।

मीडिया से विशेष बातचीत में रेखा शर्मा ने कहा, “पीएम नरेंद्र मोदी ने एक बहुत अहम निर्णय लिया है कि अलग-अलग पार्टियों के नेता अलग-अलग ग्रुप में दूसरे देशों में जाएं और आतंकवाद पर भारत के नजरिए को दुनिया के सामने रखें। पाकिस्तान की वजह से लंबे समय से हम आतंकवाद से प्रभावित रहे हैं। लेकिन इस बार प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अब और नहीं। एक भी आतंकी घटना अगर होती है तो इसे फिर युद्ध के रूप में लिया जाएगा।”

उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का ज़िक्र करते हुए कहा कि यह अभियान केवल सैन्य जवाब नहीं था, बल्कि यह आतंकवाद के खिलाफ भारत के कठोर इरादों का स्पष्ट प्रमाण है। “ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने वहीं अटैक किए जहां आतंकी ठिकाने थे। इसका साफ संदेश है कि हम आतंकवाद का खात्मा चाहते हैं।”

रेखा शर्मा ने पाकिस्तान की भूमिका को लेकर भी सख्त बयान दिया और कहा, “पाकिस्तान के पास इसका कोई सबूत नहीं है कि उन्होंने हमें क्या नुकसान पहुंचाया लेकिन हमारे पास उनको हुए नुकसान का सारा सबूत है। पाकिस्तान हमारे खिलाफ झूठा प्रचार कर रहा है जिसकी पोल धीरे-धीरे खुल रही है।”

उन्होंने बताया कि भारत द्वारा विदेशों में भेजे जा रहे प्रतिनिधिमंडल इसी प्रचार युद्ध का जवाब देने के लिए है, ताकि दुनिया को आतंकवाद की जड़ें और उसके संरक्षक देश की असलियत दिखाई जा सके।

कांग्रेस की आलोचना करते हुए रेखा शर्मा ने कहा, “कांग्रेस निम्न स्तर की राजनीति कर रही है। ऐसी राजनीति उसे लगातार समाप्ति की ओर ले जा रही है। उन्हें इस बात का स्वागत करना चाहिए कि सरकार उनके सांसदों को भी भेज रही है। हम उन लोगों को नहीं भेज सकते जो पाकिस्तान जाते हैं और उसकी प्रशंसा करते हैं।”

रेखा शर्मा का यह बयान ऐसे समय आया है जब भारत की विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर विपक्ष और सत्तापक्ष के बीच बयानबाज़ी तेज़ हो चुकी है।

यह भी पढ़ें:

आतंकवाद समर्थन के लिए तुर्की को करारा जवाब, IIT बॉम्बे ने रद्द किए सभी शैक्षणिक करार

वैश्विक चुनौती भी रोक न सकी भारत की सी-फूड निर्यात

अवैध निर्माण पर बीएमसी की सख्ती, मिथुन चक्रवर्ती को कारण बताओ नोटिस

“पाकिस्तान चला रहा आतंकवाद की विश्वस्तरीय यूनिवर्सिटी”

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,563फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
329,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें