30.3 C
Mumbai
Tuesday, November 3, 2026
होमक्राईमनामामुंबई: बिना दस्तावेज सिम देने वाला समीर मेहबूब खान गिरफ्तार !

मुंबई: बिना दस्तावेज सिम देने वाला समीर मेहबूब खान गिरफ्तार !

मुंबई पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक मोटी रकम लेकर बिना वैध दस्तावेज के सिम कार्ड बेच रहा है।

Google News Follow

पहलगाम आतंकी हमले के बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं, और इसी कड़ी में मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना पहचान पत्र के सिम कार्ड बेचने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान समीर मेहबूब खान (23 वर्ष) के रूप में हुई है, जो कथित रूप से वीआई, एयरटेल और जियो जैसी प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों के अधिकृत वितरक के रूप में काम कर रहा था।

पुलिस ने आरोपी के पास से 75 सिम कार्ड और 2 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मुंबई पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक मोटी रकम लेकर बिना वैध दस्तावेज के सिम कार्ड बेच रहा है। जानकारी के अनुसार, वह लोगों के आधार आधारित बायोमेट्रिक स्कैनिंग (आंखों की स्कैनिंग और अंगूठे के निशान) का दुरुपयोग कर फर्जी पहचान पर सिम जारी कर रहा था।

इसके बाद क्राइम ब्रांच ने एक फंदा रचकर नकली ग्राहक को आरोपी के पास भेजा। आरोपी ने बिना किसी वैध केवाईसी दस्तावेज के उस ग्राहक को अधिक पैसे लेकर सिम कार्ड बेचा। इसके तुरंत बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।  एक अधिकारी ने बताया, “आरोपी बिना किसी सत्यापन प्रक्रिया के सिम कार्ड अधिक कीमत पर बेच रहा था। यह प्रक्रिया न सिर्फ अवैध है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी खतरा पैदा करती है।”

पुलिस को शक है कि आरोपी किसी बड़े गिरोह का हिस्सा हो सकता है, जो नकली सिम कार्ड के जरिए आतंकी गतिविधियों या जासूसी में संलिप्त हो सकते हैं। इस सिलसिले में अब जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश की जा रही है।

गौरतलब है कि हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, जिसके बाद कई शहरों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इसी दौरान देशभर में अवैध रूप से रह रहे लोगों और फर्जी दस्तावेज पर मोबाइल कनेक्शन लेने वालों की पहचान और धरपकड़ तेज कर दी गई है।

मुंबई क्राइम ब्रांच अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ने ये सिम कार्ड किसे बेचे और क्या इनका उपयोग किसी आपत्तिजनक या देशविरोधी गतिविधि में हुआ है। साथ ही, आरोपी से जुड़े नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें:

“मुझे सिरसा एयरबेस के विजुअल्स भेजने को कहा गया था, कहा लाखों रुपए मिलेंगे”

रान्या राव गोल्ड स्मगलिंग मामला: कर्नाटक के गृहमंत्री से जुड़े कॉलेज पर छापा !

नेशनल हेराल्ड घोटाला: सोनिया और राहुल गांधी ने 142 करोड़ रुपये की अवैध कमाई का लिया लाभ!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें