30.3 C
Mumbai
Wednesday, June 17, 2026
होमबॉलीवुडअभिनेत्री निकिता रावल से बंदूक की नोक पर सात लाख की लूट

अभिनेत्री निकिता रावल से बंदूक की नोक पर सात लाख की लूट

Google News Follow

Related

नई दिल्ली। नकाबपोश बदमाशों ने अभिनेत्री निकिता रावल के घर पास बंदूक दिखाकर उनसे सात लाख रूपये लूट लिये। जिस समय यह घटना हुई उस समय अभिनेत्री अपनी आंटी के घर की तरफ जा रही थी। अभिनेत्री रावल दिल्ली शूटिंग के लिए गई हुई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अभिनेत्री से बदमाशों ने अंगूठी,इयरिंग, डायमंड पेन्डेन्ट और नकदी सहित उल सात लाख लुटा है।
निकिता रावल के साथ जब ये घटना हुई तो वो दिल्ली एक ईवेंट के लिए आई हुई थीं। जिसके बाद वो शास्त्री नगर में रहने वाली रिश्तेदार के घर जा रही थीं। इस घटना के बाद उन्होंने दिल्ली से बाहर जाने के लिए अगली ही फाइट ले ली। एक्ट्रेस ने बताया कि ये घटना उनके साथ रविवार को हुई। उन्होंने कहा- ‘रात के करीब 10 बज रहे थे, मैं पैदल चलकर अपनी आंटी के घर जा रही थी। उसी दौरान एक तेज रफ्तार गाड़ी आई और उससे चार मास्क पहने आदमी बाहर निकले। उन्होंने मुझे बंदूक दिखाई और कहा कि मेरे पास जो कुछ भी है उन्हें देदूं’।एक्ट्रेस ने आगे बताया- ‘इस ईवेंट के बारे में बात करते हुए भी मैं परेशान हो जाती हूं। मुझे उस वक्त लगा कि वो लोग मुझे मार डालेंगे। कहीं मेरे साथ रेप जैसी घटना ना हो जाए… मैं इतनी बुरी तरह डर गई थी कि मैं फौरन मुंबई लौट आई। मैंने एफआईआर फाइल करने का भी इंतजार नहीं किया। मैंने अपने वकील से बात की लेकिन पुलिस का कहना है कि मुझे FIR दर्ज कराने खुद जाना होगा, हिम्मत आ जाएगी तो मैं जाऊंगी FIR दर्ज कराने’।
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,340फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
315,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें