24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमबॉलीवुडअभिनेत्री श्रीदेवी की 5वीं पुण्यतिथि, बोनी और जाह्नवी का भावुक पोस्ट

अभिनेत्री श्रीदेवी की 5वीं पुण्यतिथि, बोनी और जाह्नवी का भावुक पोस्ट

अभिनेत्री श्रीदेवी ने 24 फरवरी 2018 के दिन दुनिया को अलविदा कह दिया।

Google News Follow

बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी को गुजरे आज 5 साल पूरे हो गए। 24 फरवरी 2018 को दुबई के एक होटल में उनकी मौत बाथटब में डूबने से हुई थी। तब उनकी उम्र महज 54 साल थी। लेकिन अपनी बेहतरीन फिल्मों के जरिए वह आज भी फैंस के दिलों में जिंदा हैं। 54 की उम्र में उनका फिल्मी करियर 50 साल का था। 4 साल की उम्र से फिल्मों में सक्रिय श्रीदेवी ने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। हिंदी सिनेमा में श्रीदेवी एकमात्र वो एक्ट्रेस थीं, जिनका फिल्म में होना, हिट होने की गारंटी माना जाता था। श्रीदेवी का असली नाम श्री अम्मा यंगर अय्यपन था।

अपनी खूबसूरती से लोगों को अपना दीवाना बनाने वाली ‘चांदनी’ ने बतौर बाल कलाकार महज चार साल की उम्र में साउथ सिनेमा में कदम रखा था। श्रीदेवी तेलुगू फिल्म ‘मा नन्ना निर्दोषी’ में पहली बार बाल कलाकार के रूप में नजर आईं। इसके बाद एक्ट्रेस साल 1967 में आई फिल्म ‘कंधन करुनाई’ में दिखीं। हिंदी सिनेमा में कदम रखने से पहले श्रीदेवी साउथ की कई फिल्मों में काम कर चुकी थीं। साल 1983 में श्रीदेवी और जितेंद्र की फिल्म ‘हिम्मतवाला’ रिलीज हुई। इस फिल्म से एक्ट्रेस बॉलीवुड में छा गईं। श्रीदेवी और जितेंद्र की जोड़ी को पर्दे पर काफी पसंद किया। इस फिल्म ने पर्दे पर जबरदस्त कमाई की थी। अपने दमदार अभिनय की वजह से श्रीदेवी ने काफी वाहवाही बटोरी।

20 फरवरी 2018 को श्रीदेवी अपनी छोटी बेटी खुशी कपूर और पति बोनी कपूर के साथ भतीजे मोहित मारवाह की शादी अटैंड करने दुबई गई थीं। 24 फरवरी को श्रीदेवी और बोनी कपूर ने आधे घंटे बातचीत की और डिनर पर जाने का फैसला किया। श्रीदेवी तैयार होने के लिए उठीं और बाथरूम चली गईं। पति बोनी लिविंग एरिया में ही उनका इंतजार करने लगे। काफी देर हो गया, लेकिन श्रीदेवी बाहर ही नहीं आईं। अंदर से श्रीदेवी कोई जवाब भी नहीं दे रही थीं। उसके बाद बोनी कपूर जब दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए तो दिल दहला देने वाला मंजर सामने था। बाथटब में श्रीदेवी डूबी हुई थीं। बोनी ने उन्हें निकाला और अपने दोस्त को कॉल किया। कुछ समय बाद पुलिस भी पहुंच गई। श्रीदेवी को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

रात करीब 11 बजे खबर भारत पहुंची। सबसे पहले श्रीदेवी के देवर और बोनी कपूर के भाई संजय कपूर ने अनाउंस किया कि श्रीदेवी का निधन कार्डिएक अरेस्ट से हुआ। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में साफ हुआ कि मौत का कारण टब में डूबना है। जो एक हादसा है। रिपोर्ट में साफ था कि श्रीदेवी के शरीर में शराब मिली थी और लंग्स में पानी भर चुका था। श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए ऐसी भीड़ उमड़ी थी कि पुलिस को लाठीचार्ज कर भीड़ को काबू करना पड़ा। सड़कों पर इतने लोग शोक मनाने इकट्ठा हुए कि इसे भारत का चौथा सबसे बड़ा अंतिम संस्कार कहा गया। श्रीदेवी बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस और पहली लेडी सुपरस्टार थीं। पद्मश्री, लाइफटाइम अचीवमेंट समेत इन्हें कई बड़े अवॉर्ड भी मिले थे।

वहीं कुछ समय पहले ही बोनी कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें बोनी कपूर, श्रीदेवी, उनकी छोटी बेटी ख़ुशी कपूर, बोनी कपूर की बहन रीना कपूर और कपूर फैमिली के दूसरे सदस्य दिखाई दे रहे हैं। ये फोटो मोहित मारवाह की शादी की हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए फिल्ममेकर काफी भावुक थे। बोनी ने लिखा था, ‘आप हमें 5 साल पहले छोड़ गए थे, आपका प्यार और यादें हमें आगे बढ़ाती रहेंगी और हमेशा हमारे साथ रहेंगी। वहीं फोटो शेयर करते हुए बेटी जाह्नवी ने लिखा, ‘मैं आज भी हर जगह आपको ढूंढती हूं मां, फिर भी मैं जो कुछ भी करती हूं वह करती हूं, इस उम्मीद में कि मैं आपको गर्व महसूस करा रही हूं।’

ये भी देखें 

सोनू निगम के साथ हुई हाथापाई पर, इन गायकों का सामने आया रिएक्शन?

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें