30.9 C
Mumbai
Monday, June 8, 2026
होमबॉलीवुडमुंबई स्थित फिल्म सिटी में इस सीरियल के सेट पर लगी भीषण...

मुंबई स्थित फिल्म सिटी में इस सीरियल के सेट पर लगी भीषण आग…

मुंबई फिल्म सिटी में शुक्रवार दोपहर टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के सेट पर भीषण आग लग गई।

Google News Follow

Related

मुंबई के गोरेगांव इलाके में स्थित फिल्म सिटी में शुक्रवार को आग लगी। जानकारी के मुताबिक आग ‘गुम है किसी के प्यार में’ सीरियल के सेट पर लगी है। जिसे स्टूडियो के 2,000 वर्ग फुट के भूतल तक सीमित बताया गया। जिस वक्त आग लगी उस वक्त सीरियल की शूटिंग चल रही थी। लेकिन हवा और तेजी से जलने वाली चीजें होने के कारण आग काफी फैल गई।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin के सेट पर लगी आग, मुंबई फिल्म सिटी से सामने आईं ये तस्वीरें

फायर सर्विस को इस बारे में शाम साढ़े 4 बजे जानकारी मिली। रिपोर्ट्स के अनुसार इस हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई है। इस आग ने आसपास के सेट को भी अपने चपेट में ले लिया। आसपास के जिन सेटों में आग लगी है, वे ‘तेरी मेरी दूरियां’ और ‘अजूनी’ के हैं। हालांकि ये आग किस कारण से लगी है इसके बारे में कुछ साफ नहीं हो पाया है।

इस आग में सीरियल के सेट का काफी सामान जलकर खाक हो गया है। वहीं बीएमसी अधिकारी ने कहा कि कम से कम 12 फायर टेंडर, 1 पानी का टैंकर, 3 ऑटोमेटेड टर्न-टेबल (एडब्ल्यूटीटी), एक क्विक रिस्पॉन्स गाड़ी और फायर ब्रिगेड कर्मी आग बुझाने के काम में लगे हुए हैं। बता दें कि शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ आयशा सिंह द्वारा अभिनीत सई, नील भट्ट द्वारा अभिनीत विराट और ऐश्वर्या शर्मा द्वारा अभिनीत पाखी के बीच प्रेम त्रिकोण के कारण दर्शकों को बांधे रखता है।

ये भी देखें 

कौशिक की मौत में नया खुलासा, फार्महाउस से मिलीं ‘आपत्तिजनक दवाइयां’

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,404फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
312,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें