30.4 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमबॉलीवुडहॉरर सीरीज़ ‘खौफ’ का ट्रेलर जारी, कमरा नंबर 333 का खौफ और...

हॉरर सीरीज़ ‘खौफ’ का ट्रेलर जारी, कमरा नंबर 333 का खौफ और रहस्य क्या?

सीरीज़ में मोनिका पंवार के साथ रजत कपूर, चुम दरांग, अभिषेक चौहान, गीतांजलि कुलकर्णी और शिल्पा शुक्ला अहम किरदारों में नजर आएंगे।

Google News Follow

रजत कपूर और मोनिका पंवार स्टारर अपकमिंग हॉरर वेब सीरीज़ ‘खौफ’ का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है और जैसा कि नाम से जाहिर है, इसका ट्रेलर भी डर से भरपूर है। खासकर कमरा नंबर 333 में जो कुछ दिखा, उसने दर्शकों की रूह कंपा दी है।

2 मिनट 17 सेकंड के ट्रेलर की शुरुआत होती है मधु नाम की एक युवती से, जो बड़े सपनों के साथ एक नए शहर में आती है। कई कठिनाइयों के बाद उसे रहने के लिए एक हॉस्टल का कमरा मिलता है — कमरा नंबर 333, जो न सिर्फ पुराना है, बल्कि अपने भीतर डर और रहस्यों की एक डरावनी परत भी समेटे हुए है।

ट्रेलर में डरावनी गतिविधियों और मनोवैज्ञानिक तनाव की झलक के साथ सीरीज़ की टोन स्पष्ट होती है। निर्माताओं ने ‘खौफ’ की दुनिया को दर्शाने में कोई कसर नहीं छोड़ी, और ट्रेलर देखकर लगता है कि यह सीरीज़ केवल डराने तक सीमित नहीं है, बल्कि एक गहराई लिए हुए सस्पेंस ड्रामा भी है।

मुख्य किरदार ‘मधु’ का रोल निभा रहीं अभिनेत्री मोनिका पंवार ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, “मेरी भूमिका दिलचस्प है, जिसे निभाना मेरे लिए भावनाओं से भरे उतार-चढ़ाव के साथ चुनौतीपूर्ण रहा। ‘खौफ’ की डरावनी दुनिया को आकार देने में मैचबॉक्स शॉट्स की भूमिका बेहद खास रही है।”

सीरीज़ में मोनिका पंवार के साथ रजत कपूर, चुम दरांग, अभिषेक चौहान, गीतांजलि कुलकर्णी और शिल्पा शुक्ला अहम किरदारों में नजर आएंगे। सीरीज़ की कहानी और निर्माण का जिम्मा स्मिता सिंह ने संभाला है, जबकि निर्देशन किया है पंकज कुमार और सूर्या बालकृष्णन ने।

निर्देशक पंकज कुमार ने बताया, “‘खौफ’ एक सस्पेंस हॉरर ड्रामा से कहीं बढ़कर है। इसे निर्देशित करना मेरे लिए रचनात्मक रूप से बेहद संतोषजनक अनुभव रहा। मैं कुछ ऐसा बनाना चाहता था जो दर्शकों को डराए भी और लंबे समय तक उनके ज़ेहन में बना भी रहे।”

‘खौफ’ का प्रीमियर 18 अप्रैल को अमेज़न प्राइम वीडियो पर किया जाएगा। आठ एपिसोड की यह सीरीज़ एक नए तरह के इंडियन हॉरर अनुभव का वादा करती है।

यह भी पढ़ें:

मुंबई: नशे के धंधे का विरोध करने पर शाकिर अली की हत्या, तलवार से आंतें निकाल दीं, 4 गिरफ्तार!

पाकिस्तान: राजधानी इस्लामाबाद में कई प्रांतों से ज़्यादा गैंगरेप केस दर्ज, रिपोर्ट ने खोली भयावह तस्वीर!

दिग्विजय सिंह के खिलाफ भोपाल में लगे पोस्टर!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें