31 C
Mumbai
Thursday, September 24, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमबॉलीवुड60 करोड़ की धोखाधड़ी:- राज कुंद्रा ने खुलासा, बिपाशा बसु और नेहा...

60 करोड़ की धोखाधड़ी:- राज कुंद्रा ने खुलासा, बिपाशा बसु और नेहा धूपिया को दिए गए रकम का कुछ हिस्से!

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EWO) ने 60 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी मामले में बिजनेसमैन राज कुंद्रा से लगभग पांच घंटे पूछताछ की। इस दौरान कुंद्रा ने बताया कि इस रकम का एक हिस्सा बॉलीवुड की अभिनेत्रियों बिपाशा बसु और नेहा धूपिया को उनके काम के एवज में दिया गया था।

सूत्रों के अनुसार, कुंद्रा ने स्वीकार किया कि जिन पैसों की जांच हो रही है, उनमें से कुछ रकम इन अभिनेत्रियों को फीस के तौर पर ट्रांसफर की गई थी। हालांकि, कई अहम सवालों के जवाब देने से उन्होंने परहेज किया, ऐसे में EWO उन्हें फिर से पूछताछ के लिए बुलाने की तैयारी में है।

जांच में यह भी सामने आया कि कंपनी के खातों से सीधे चार फिल्म अभिनेत्रियों के बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर किए गए, जिनमें शिल्पा शेट्टी, बिपाशा बसु और नेहा धूपिया के नाम प्रमुख हैं। इसके अलावा कुछ लेनदेन बालाजी एंटरटेनमेंट नामक कंपनी से भी जुड़े पाए गए हैं।

EWO अब तक लगभग 25 करोड़ रुपए के सीधे ट्रांसफर का पता लगा चुकी है। नोटबंदी के समय कंपनी को नगदी की कमी का सामना करना पड़ा था और उसी दौरान कुछ संदिग्ध लेनदेन भी दर्ज किए गए, जिनके सबूत ईओडब्ल्यू के पास मौजूद हैं। पुलिस का शक है कि इन ट्रांजेक्शन के जरिए पैसे को इधर-उधर किया गया।

राज कुंद्रा से यह भी पूछा गया कि ‘बेस्ट डील’ नामक प्रोजेक्ट के लिए बनाए गए वीडियो कहां हैं। उन्होंने कहा कि ये वीडियो पहले ही मुंबई पुलिस की प्रॉपर्टी सेल को सौंप दिए गए हैं, लेकिन अधिकारियों का मानना है कि इन वीडियो की दोबारा जांच जरूरी है, इसलिए इन्हें फिर से कब्जे में लिया जाएगा।

यह मामला अभी जांच के अधीन है और इसमें और भी नाम सामने आ सकते हैं। ईओडब्ल्यू जल्द ही अन्य लोगों को भी पूछताछ के लिए बुला सकती है, जो इस धोखाधड़ी मामले से जुड़े हैं।

दरअसल, कारोबारी दीपक कोठारी की शिकायत पर यह केस दर्ज किया गया। आरोप है कि उन्होंने 2015 से 2023 के बीच राज कुंद्रा को बिजनेस एक्सपेंशन के नाम पर 60 करोड़ रुपए दिए, लेकिन इसका उपयोग बिजनेस में नहीं कर निजी खर्चों में किया गया।

यह भी पढ़ें:

भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता फिर शुरू, भारत पर 50% टैरिफ के बाद पहली बैठक !

इजरायल का गाजा सिटी पर बड़ा हमला, IDF ने हमले की पुष्टि की!

16,000 विदेशी नागरिकों निर्वासित करेगा भारत, नशा तस्करी में शामिल होने का आरोप!

जैश-ए-मुहम्मद ने माना:- ऑपरेशन सिंदूर में मसूद अज़हर का ख़त्म!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,267फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें