28.8 C
Mumbai
Saturday, October 31, 2026
होमन्यूज़ अपडेटखाली पेट चाय पीना पड़ सकता है भारी, शरीर को कर सकता...

खाली पेट चाय पीना पड़ सकता है भारी, शरीर को कर सकता है बीमार!

Google News Follow

भारत में सुबह की शुरुआत अक्सर एक प्याली चाय से होती है। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि खाली पेट चाय पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।

आयुर्वेद के अनुसार, सुबह का समय शरीर में वात और पित्त दोषों के सक्रिय होने का समय होता है। इस समय पेट खाली होता है और पाचन अग्नि तेज होती है। अगर इस दौरान कैफीन और टैनिन से भरपूर चाय पी जाए, तो यह पाचन अग्नि को प्रभावित करती है। इसके परिणामस्वरूप एसिडिटी, गैस और लंबे समय में पेट की अंदरूनी परत को नुकसान हो सकता है।

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, खाली पेट चाय पीने से शरीर में एसिड का स्तर बढ़ जाता है, जिससे गैस्ट्रिक इरिटेशन, जलन और अपच की समस्या होती है। चाय में मौजूद कैफीन तनाव बढ़ाने वाले हार्मोन कॉर्टिसोल को भी बढ़ाता है, जिससे मानसिक अस्थिरता, चिड़चिड़ापन और नींद न आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

इसके अलावा, खाली पेट कैफीन लेने से भूख कम लगती है, जिससे शरीर जरूरी पोषक तत्व समय पर नहीं पा पाता। इससे आयरन की कमी, एनीमिया और कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

जो लोग दिन में 5-6 कप चाय पीते हैं, उनके शरीर में पोषक तत्वों का अवशोषण कम हो जाता है और थकान बनी रहती है। साथ ही, सुबह चाय पीने से शरीर डीहाइड्रेट हो सकता है, जिससे त्वचा रूखी, सिरदर्द और सुस्ती महसूस हो सकती है।

चीनी और चाय में मौजूद एसिड मिलकर दांतों के इनेमल को कमजोर कर सकते हैं। लंबे समय तक ऐसा करने से दांत पीले पड़ सकते हैं और हड्डियां भी धीरे-धीरे कमजोर हो सकती हैं।

सलाह: सुबह उठकर पहले गुनगुना पानी या हल्का नाश्ता करना बेहतर है, उसके बाद चाय पीने से स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर कम होगा।

यह भी पढ़ें:

हैंडशेक विवाद: ICC ने ठुकराई पाकिस्तान की मांग, नहीं हटाए जाएंगे एंडी पाइक्रोफ्ट !

भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता फिर शुरू, भारत पर 50% टैरिफ के बाद पहली बैठक !

16,000 विदेशी नागरिकों निर्वासित करेगा भारत, नशा तस्करी में शामिल होने का आरोप!

इजरायल का गाजा सिटी पर बड़ा हमला, IDF ने हमले की पुष्टि की!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें