26 C
Mumbai
Tuesday, February 24, 2026
होमबॉलीवुडराज कुंद्रा ने किया शर्लिन चोपड़ा पर 50 करोड़ रुपये का मानहानि...

राज कुंद्रा ने किया शर्लिन चोपड़ा पर 50 करोड़ रुपये का मानहानि का केस 

Google News Follow

Related

मुंबई। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा पर 50 करोड़ रुपये का मानहानि का  केस किया है। एडल्ट वीडियो बनाने के आरोप में जेल की हवा खा चुके राज कुंद्रा पर आह्रलीं चोपड़ा लगातार हमला कर रही थी। हाल ही में उन्होंने  राजकुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।  पोर्न केस के बीच शर्लिन चोपड़ा और राज कुंद्रा के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है।

इंडियाटुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, कुंद्रा कपल ने शर्लिन पर मानहानि का 50 करोड़ रुपये का केस कर दिया है। उनके ऑफिशियल स्टेटमेंट के मुताबिक, शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी पर जो भी आरोप लगाए हैं, वे झूठे, निराधार और मनगढ़ंत हैं। इन आरोपों का कोई सबूत नहीं है साथ ही शर्लिन ने ये सब पैसे की उगाही और राज-शिल्पा को बदनाम करने के लिए किया है। शर्लिन के खिलाफ मुकदमे में ये भी बताया गया है कि शर्लिन ने अप्रैल के महीने में शिल्पा शेट्टी से कहा था कि उन्होंने जो शिकायत दर्ज करवाई थी वो झूठ है और वकील ने कहा था कि राज कुंद्रा के खिलाफ क्रिमिनल कम्प्लेंट लिखवा दो। साथ ही लिखा है कि शर्लिन ने शिल्पा को फोन करके कहा था कि वह खुद पर शर्मिंदा हैं और बिना किसी शर्त के शिकायत वापस ले लेंगी।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,141फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें