28.7 C
Mumbai
Saturday, October 31, 2026
होमबिजनेसहिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन गोपीचंद पी. हिंदुजा का लंदन में निधन, 85...

हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन गोपीचंद पी. हिंदुजा का लंदन में निधन, 85 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

Google News Follow

विश्व प्रसिद्ध उद्योगपति और हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन गोपीचंद पी. हिंदुजा का लंदन के एक अस्पताल में 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले कई हफ्तों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन के साथ हिंदुजा परिवार की दूसरी पीढ़ी का एक और प्रमुख स्तंभ अब नहीं रहा।

गोपीचंद, जिन्हें उनके व्यावसायिक सहयोगी प्यार से ‘जीपी हिंदुजा’ कहकर संबोधित करते थे, ने मई 2023 में अपने बड़े भाई श्रीचंद हिंदुजा के निधन के बाद समूह की बागडोर संभाली थी। उनके नेतृत्व में हिंदुजा ग्रुप ने ऊर्जा, वित्त, स्वास्थ्य, ऑटोमोबाइल और तकनीकी क्षेत्रों में अपना वैश्विक विस्तार जारी रखा।

गोपीचंद हिंदुजा के निधन की पुष्टि ब्रिटिश हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य लॉर्ड रामी रेंजर ने की। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, “भारी मन से मैं यह दुखद समाचार साझा कर रहा हूं कि हमारे प्रिय मित्र श्री जीपी हिंदुजा अब हमारे बीच नहीं रहे। वे अत्यंत विनम्र, उदार और सच्चे मित्र थे। उनके निधन से एक युग का अंत हो गया है, वे समुदाय के सच्चे शुभचिंतक और मार्गदर्शक थे।”

रेंजर ने आगे लिखा, “मुझे उन्हें कई वर्षों तक जानने का सौभाग्य मिला। उनका व्यक्तित्व अद्वितीय था — हास्य भावना, समुदाय और देश के प्रति समर्पण, तथा हमेशा अच्छे कार्यों के समर्थन में अग्रणी रहना उनकी पहचान थी। उन्होंने एक ऐसी शून्यता छोड़ दी है जिसे भर पाना कठिन होगा। ओम शांति।”

गोपीचंद हिंदुजा ने अपने परिवार के साथ मिलकर हिंदुजा ग्रुप को चार दशकों में एक बहुराष्ट्रीय समूह के रूप में स्थापित किया। समूह के कारोबार 38 देशों में फैले हैं, जबकि इसका मुख्यालय लंदन में स्थित है। उन्होंने न केवल व्यावसायिक क्षेत्र में बल्कि परमार्थ और सामाजिक कल्याण के कार्यों में भी गहरी रुचि दिखाई। हिंदुजा फाउंडेशन के माध्यम से उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और सामुदायिक विकास के कई प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाया।

गोपीचंद के निधन से हिंदुजा परिवार और वैश्विक उद्योग जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उद्योग जगत के दिग्गजों और राजनीतिक हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उनके परिवार में पत्नी, बच्चे और पोते-पोतियां हैं। परिवार की ओर से आधिकारिक बयान में कहा गया है कि अंतिम संस्कार की व्यवस्था लंदन में की जाएगी, और श्रद्धांजलि सभा की जानकारी शीघ्र दी जाएगी।

यह भी पढ़ें:

इस्लामाबाद सुप्रीम कोर्ट में शक्तिशाली धमाका, कई घायल — गैस सिलिंडर विस्फोट की आशंका

सेलीना जेटली के भाई UAE में हिरासत में, दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब!

कोलकाता में ममता बनर्जी ने निकाली ‘SIR विरोध रैली’, भाजपा ने कहा — ‘जमात की सभा’

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें