27.9 C
Mumbai
Wednesday, June 24, 2026
होमबिजनेसकेंद्र और योगी सरकार का दीवाली गिफ्ट: पेट्रोल-डीजल के दामों में की...

केंद्र और योगी सरकार का दीवाली गिफ्ट: पेट्रोल-डीजल के दामों में की कटौती 

Google News Follow

Related

नई दिल्ली। दिवाली पर केंद्र सरकार ने लोगों को बड़ी राहत दी है। केंद्र ने पेट्रोल के 5 रुपये और डीजल 10 रुपए लीटर उत्पाद शुल्क में कटौती की है। इसके बाद उत्तर प्रदेश के सीएम आदित्यनाथ योगी सरकार ने भी पेट्रोल पर सात रूपये और डीजल पर 2 रूपये  लीटर वैट काम किया।  इस ऐलान से  लखनऊ में अब प्रट्रोल 101  रुपया और डीजल 87 . 09 रूपये प्रति लीटर बिक रहा है।

उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद आज कुछ राज्यों में तेल की कीमतें इस प्रकार हैं। दिल्ली में प्रति लीटर पेट्रोल 103.97 रुपए और डीज़ल 86.67 रुपए है। मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए और डीज़ल 94.14 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपए और डीज़ल 89.79 रुपए प्रति लीटर है। कर्नाटक, गोवा, त्रिपुरा और असम की सरकारों ने दोनों ईंधनों को और सस्ता करने के लिए करों में और कटौती कर दी। इन राज्य सरकारों ने पेट्रोल और डीजल पर करों में सात-सात रुपये की कमी करने की घोषणा कर दी, जिससे वहां पर डीजल की कीमत में 17 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमत में 12 रुपये प्रति लीटर की कमी आ जाएगी। दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,279फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
317,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें