29.3 C
Mumbai
Friday, May 15, 2026
होमक्राईमनामापुणे अस्पताल में IED बम रखने के आरोप में संदिग्ध गिरफ्तार, ATS...

पुणे अस्पताल में IED बम रखने के आरोप में संदिग्ध गिरफ्तार, ATS की बड़ी कार्रवाई

हडपसर के निजी अस्पताल में मिला था IED, जांच में टाइमर बॉक्स बरामद

Google News Follow

Related

महाराष्ट्र एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) ने पुणे के हडपसर इलाके स्थित एक निजी अस्पताल में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) मिलने के मामले में एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी की उम्र करीब 20 से 30 वर्ष के बीच है और वह पुणे के मांजरी इलाके का निवासी है। घटना सामने आने के बाद से वह फरार चल रहा था, जिसे संयुक्त अभियान के दौरान नागपुर से पकड़ लिया गया।

ATS अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान संदिग्ध के दुकान परिसर से एक खाली टाइमर बॉक्स बरामद किया गया है, जो कथित तौर पर अस्पताल में मिले IED में इस्तेमाल किए गए टाइमर जैसा है। एक ATS अधिकारी ने कहा,“हमें उसकी दुकान पर IED में इस्तेमाल होने वाले टाइमर का एक खाली बॉक्स मिला। हम उससे पूछताछ कर रहे हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या कोई और व्यक्ति भी इस साज़िश में शामिल था।”

यह मामला बुधवार(13 मई) शाम सामने आया, हडपसर स्थित उषा किरण अस्पताल के वॉशरूम में एक संदिग्ध वस्तु मिलने से हड़कंप मच गया था। सूचना मिलने के बाद बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) की टीम मौके पर पहुंची और वस्तु की जांच कर उसे सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय किया गया।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि बरामद वस्तु एक लो-इंटेंसिटी इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस थी, जिसमें टाइमर मैकेनिज्म लगाया गया था। मामले की जांच फिलहाल पुणे पुलिस, क्राइम ब्रांच और ATS संयुक्त रूप से कर रहे हैं। एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस घटना के पीछे मकसद क्या था और क्या यह किसी बड़े षड्यंत्र का हिस्सा था।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार (14 मई)को इस मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि अस्पताल से बरामद संदिग्ध वस्तु वास्तव में बम थी। मुंबई में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, “पुणे के अस्पताल में जो चीज़ मिली, वह एक बम था।”

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि अस्पताल परिसर में लगे CCTV कैमरों की मदद से संदिग्ध की पहचान की गई थी। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां आरोपी के सभी संभावित नेटवर्क और संपर्कों की जांच कर रही हैं। फडणवीस ने यह भी संकेत दिया कि मामले में आतंकी साजिश की संभावना को भी नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है।

घटना के बाद पुणे शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। खासकर संवेदनशील प्रतिष्ठानों, सार्वजनिक स्थानों और प्रमुख संस्थानों के आसपास पुलिस निगरानी तेज कर दी गई है। वहीं फॉरेंसिक टीमें अस्पताल परिसर और आरोपी के ठिकानों से बरामद सामग्री की वैज्ञानिक जांच कर रही हैं।

जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि आरोपी अकेले काम कर रहा था या इसके पीछे किसी संगठित नेटवर्क की भूमिका है। ATS अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के आधार पर आने वाले दिनों में और खुलासे हो सकते हैं।

इस घटना ने पुणे जैसे बड़े शहरी केंद्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। अस्पताल जैसे सार्वजनिक और संवेदनशील स्थान पर IED मिलने से स्थानीय लोगों और मरीजों के बीच डर और चिंता का माहौल बन गया था। फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले को गंभीरता से लेकर बहु-स्तरीय जांच में जुटी हुई हैं।

 

यह भी पढ़ें:

“केरल की धरती पर मुस्लिम लीग का राज, यहां कानून भी लीग ही तय करेगी”

उन्नाव रेप केस : सुप्रीम कोर्ट ने कुलदीप की सजा पर रोक लगाने वाला आदेश किया रद्द

UAE पहुंचे पीएम मोदी, मिला गार्ड ऑफ ऑनर और F-16 फाइटर जेट एस्कॉर्ट

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,299फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
307,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें