मध्य प्रदेश में 12 वर्षीय बच्ची से रेप, हैवानियत के बाद फेंका, इलाज जारी  

बच्ची को उज्जैन नगर के बड़नगर स्थित दांडी आश्रम के पास फेंक दिया गया था। इसके बाद बच्ची को अर्धनग्न अवस्था में इधर उधर घूमते हुए देखा गया।  

मध्य प्रदेश में 12 वर्षीय बच्ची से रेप, हैवानियत के बाद फेंका, इलाज जारी  
मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक 12 वर्षीय बच्ची के रेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि रेप के बाद बच्ची को उज्जैन नगर के बड़नगर स्थित दांडी आश्रम के पास फेंक दिया गया था। इसके बाद बच्ची को अर्धनग्न अवस्था में इधर उधर घूमते हुए देखा गया। जिसके बाद उसे अस्पताल में पहुंचाया गया उसके बाद उसे इंदौर रेफर कर दिया गया।
बच्ची प्रयागराज की रहने वाली: सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बच्ची बेसुध इधर उधर घूम रही और किसी बुजुर्ग से बात कर रही है। बताया जा रहा है कि बच्ची प्रयागराज की रहने वाली है। यह अनुमान उसके भाषा के आधार पर लगाया गया है। इस मामले में एसपी सचिन शर्मा ने कहा है कि इसकेएक एसआईटी गठित की गई है जो भौतिक साक्ष्यों और तकनीकी तथ्यों के आधार पर जांच पड़ताल कर आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।

मां से भी हैवानियत:

मेडिकल जांच में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील कि है कि इस बारे में को कोई भी जानकारी हो उसकी जानकारी दें। वहीं, खबरों में कहा गया है कि बच्ची के साथ दरिंदों ने उसकी मां के साथ भी हैवानियत की है। लेकिन वह जान बचाकर भागने में कामयाब रही, हालांकि पुलिस ने अभी तक पीड़िता की मां का न पता लगा पाई है और न ही दरिंदों का। बताया जा रहा है कि खून ज्यादा बाह जाने से खून की कमी हो गई थी जिसके बाद पुलिस वालों ने ब्लड डोनेट किया। खबरों के अनुसार खून चढ़ाये जाने के बाद उसकी स्थिति में सुधार है।
ये भी पढ़ें         

 

केजरीवाल की बढ़ी मुश्किलें, CMबंगले के रेनेवोशन मामले में CBI ने दर्ज किया केस    

5 राज्यों 51 ठिकानों पर एनआईए की कार्रवाई, खालिस्तानियों की टूटी कमर       

Exit mobile version