अमरावती यौन शोषण मामला: मुख्य आरोपी मोहम्मद अयाज़ के जन्मदिन के जश्न का वीडिओ वायरल, पुलिस भी मौजूद!

अमरावती यौन शोषण मामला: मुख्य आरोपी मोहम्मद अयाज़ के जन्मदिन के जश्न का वीडिओ वायरल, पुलिस भी मौजूद!

Amravati sexual assault case: Video of main accused Mohammed Ayaz's birthday celebration goes viral, police present!

महाराष्ट्र के अमरावती जिले में सामने आए बहुचर्चित यौन शोषण मामले में मुख्य आरोपी मोहम्मद अयाज़ (उर्फ तनवीर) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अयाज़ को कथित तौर पर जन्मदिन का जश्न मनाते हुए देखा जा रहा है, जिससे मामले को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं। वायरल वीडियो में अयाज़ के आसपास बड़ी संख्या में लोग दिखाई दे रहे हैं। जश्न के दौरान केक काटा जा रहा है, आतिशबाजी हो रही है और लोग उसे बधाई देते नजर आ रहे हैं। माहौल एक उत्सव जैसा दिख रहा है, जिसने इस गंभीर मामले की पृष्ठभूमि में लोगों की चिंता और आक्रोश को बढ़ा दिया है। सबसे अधिक विवाद उस समय पैदा हुआ जब वीडियो में कथित रूप से कुछ पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद दिखाई दिए।

पुलिस आरोपी के साथ खड़े होकर उससे बातचीत करते नजर आ रही है। इस दृश्य ने पुलिस की भूमिका और आचरण पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

गौरतलब है कि मोहम्मद अयाज़ पर अमरावती के परतवाड़ा क्षेत्र में 180 से अधिक नाबालिग लड़कियों के कथित यौन शोषण का आरोप है। इन लड़कियों में बहुसंख्य लड़कियां हिंदू, सिख, बौद्ध संप्रदाय से आती है। जांच एजेंसियों के अनुसार, वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए नाबालिगों से संपर्क करता था और तथाकथित ‘लव ट्रैप’ के माध्यम से उन्हें अपने जाल में फंसाता था।

आरोप के अनुसार, मुहम्मद अयाज़ पीड़िताओं को मुंबई और पुणे जैसे शहरों में ले जाकर आपत्तिजनक वीडियो बनाता था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ऐसे 350 से अधिक वीडियो रिकॉर्ड किए गए, जिनका इस्तेमाल कथित तौर पर ब्लैकमेल के लिए किया जाता था। कुछ मामलों में पीड़िताओं को जबरन देह व्यापार में धकेले जाने की भी आशंका जताई गई है।

इस मामले ने राष्ट्रीय स्तर पर ध्यान आकर्षित किया है और एक बड़े नेटवर्क की संभावना को देखते हुए बहु-एजेंसी जांच जारी है। राज्यसभा सांसद अनिल बोंडे ने भी इस मुद्दे को उठाते हुए पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा था और विशेष जांच दल (SIT) गठित करने की मांग की थी।

उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि मामले में त्वरित और सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। फिलहाल, वायरल वीडियो और उसमें दिख रही परिस्थितियों को लेकर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन पर निष्पक्ष और कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का दबाव बढ़ता जा रहा है।

यह भी पढ़ें:

पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीद के बीच कच्चे तेल की कीमतों में आई 2 प्रतिशत तक की गिरावट

लाल किला विस्फोट मामलें में जम्मू-कश्मीर SIA ने दायर की चार्जशीट

संयुक्त राष्ट्र में भारत की कड़ी चेतावनी; होर्मुज़ जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले ‘अस्वीकार्य’

फर्जी जाति प्रमाणपत्र लगाने में घिरी ‘नॉट रिचेबल’ पार्षद साहार शेख IPL मैच में नजर आईं

Exit mobile version