30.4 C
Mumbai
Tuesday, June 16, 2026
होमक्राईमनामानाबालिग बच्चों पर हमला और छेड़छाड़ के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार

नाबालिग बच्चों पर हमला और छेड़छाड़ के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार

बेंगलुरु उत्तर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव आनंद नायडू पर कार्रवाई

Google News Follow

Related

बेंगलुरु उत्तर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव आनंद नायडू ने कथित तौर पर बच्चों को डंडे से पीटा। कांग्रेस नेता पर अपने विवाहबाह्य संबंधों पर सवाल उठाने के कारण दो अल्पवयस्क बच्चों की पिटाई करने का आरोप है। अन्नपूर्णेश्वरी नगर पुलिस स्टेशन में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के कड़े प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि नायडू पिछले तीन-चार वर्षों से उनकी पत्नी के साथ विवाहेत्तर संबंध में थे। उन्होंने दावा किया कि जब बच्चों ने उनके रिश्ते पर सवाल उठाया, तो उन्होंने बच्चों की पिटाई की। नाबालिग बच्चों ने आरोप लगाया है कि नायडू ने उन पर लोहे की रॉड से हमला किया और उन्हें शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया, जिससे उनके पैरों, हाथों और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं।

कर्नाटक पुलिस ने पश्चिम बेंगलुरु में एक 16 वर्षीय लड़की के साथ उसके ही घर में छेड़छाड़ करने के आरोप में जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्य आनंद पी. नायडू को गिरफ्तार किया गया है। पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर नायडू को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और उन्हें बेंगलुरु केंद्रीय कारागार (सेंट्रल जेल) भेज दिया गया है।

लड़की के पिता एक 40 वर्षीय व्यवसायी हैं, उनके द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने महालक्ष्मी लेआउट निर्वाचन क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारी नायडू को गिरफ्तार किया। व्यवसायी ने अपनी अलग रह रही दूसरी पत्नी के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई है और आनंद के साथ उसके विवाहबाह्य संबंधों का आरोप लगाया है।

पुलिस ने बताया कि व्यवसायी का अपनी पहली पत्नी से तलाक हो चुका है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “व्यवसायी के अनुसार, उसकी दूसरी पत्नी के आनंद सहित कई पुरुषों के साथ अनैतिक संबंध थे, जिसके कारण उसने खुद को उससे दूर कर लिया था। हालांकि, उसकी 16 साल की बेटी और दूसरी पत्नी से हुए अन्य दो बच्चे उसी के साथ रह रहे थे। चूंकि बच्चे आनंद के अपनी माँ के साथ संबंधों का विरोध करते थे, इसलिए वह उन्हें पीटा करता था। हाल ही में कांग्रेस नेता आनंद ने उस 16 वर्षीय लड़की के साथ छेड़छाड़ की और उसने इस घटना के बारे में अपने पिता को बताया।”

यह भी पढ़ें:

UAE के OPEC छोड़ने से भारत को मिलेगा फायदा ?

मंगलुरु कुकर ब्लास्ट मामले में आतंकी मोहम्मद शारिक को केवल 10 साल कठोर कारावास की सजा

नासिक TCS स्कैंडल: निदा खान के मालेगांव और मलेशिया से जुड़े तार

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,351फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
315,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें