28.8 C
Mumbai
Tuesday, October 27, 2026
होमक्राईमनामाNCB के निशाने पर D Company

NCB के निशाने पर D Company

Google News Follow

मुंबई। मुंबई में Drugs तस्करी रुकने का नाम नही ले रही है। इन कार्रवाइयों के बाद भी अंडरवर्ल्ड और डी कंपनी के ड्रग्स सप्लायर अलग-अलग ठिकानों से तस्करी को अंजाम दे रहे हैं और इसकी NCB को भनक तक नही लग पाई। इसका खुलासा दाऊद के गुर्गे और डी गैंग के मुख्य ड्रग्स सप्लायर मोहम्मद अजीम अबू सलीम उर्फ अजीम भाऊ ने किया है, जिसे कुछ दिनों पहले ही NCB ने नवी मुंबई से ड्रग्स की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। NCB सूत्रों के जानकारी के मुताबिक दाऊद के इस गुर्गे ने पूछताछ में कई ऐसे खुलासे किए हैं, जिसे सुनकर आला अधिकारी सन्न रह गए। इन खुलासों ने अधिकारियों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि डी कंपनी दूसरे ठिकाने से लगातार ड्रग्स तस्करी कर रही थी और उन्हें उसकी भनक कैसे नहीं लगी।

सूत्रों के अनुसार अजीम भाऊ डी कंपनी का बेहद ही पुराना और विश्वासपात्र गुर्गा है। NCB ने जब दाऊद की डोंगरी वाली ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए उसे चलाने वाले चिंकू पठान और आरिफ भुजवाला को गिरफ्तार कर लिया था। उससे डी कंपनी को काफी झटका लगा था। इस फैक्ट्री को नष्ट करने के बाद एनसीबी को यह लगने लगा था कि डी गैंग के ड्रग्स कारोबार का खात्मा हो गया है, पर उसी दौरान दाऊद के भाई अनीस इब्राहिम ने अजीम भाऊ को दुबई बुलाया। दुबई पहुंचने के बाद अनीस ने ड्रग्स के कारोबार चलाने की जिम्मेदारी अजीम भाऊ को सौंप दी। मुंबई एनसीबी के जॉइंट डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने कहा कि ‘हमारी जांच में अजीम भाऊ के लिंक डी कंपनी और अनीस इब्राहिम से मिला है। इसी लिंक के आधार पर हमारी जांच आगे चल रही है। अजीम भाऊ के पार्टनर इलियास बचकाना का पता चला है, जिसके इस समय मध्यप्रदेश में छुपे होने के सुराग मिले हैं। दोनों मिलकर मुंबई में फिर से दाऊद की ड्रग्स फैक्ट्री चला रहे थे।

लंबे समय से फरार सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त को NCB ने किया गिरफ्तार

महाराष्ट्र ATS को मिली एक और कामयाबी, तीसरा संदिग्ध आतंकी भी धराया 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें