29.2 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमक्राईमनामादिल्ली पुलिस ने 94,000 अवैध सिगरेट पैकेट किए जब्त !

दिल्ली पुलिस ने 94,000 अवैध सिगरेट पैकेट किए जब्त !

दो आरोपी गिरफ्तार

Google News Follow

दिल्ली पुलिस की साउथ-वेस्ट जिले की ऑपरेशंस सेल ने एक बड़े अभियान के तहत वसंत कुंज इलाके में स्थित एक गोदाम पर छापा मारकर 94,000 विदेशी सिगरेट पैकेट जब्त किए हैं। ये सभी सिगरेट पैकेट भारत सरकार के सिगरेट व अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA) के प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए पाए गए, क्योंकि इनमें अनिवार्य स्वास्थ्य चेतावनी या अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) अंकित नहीं था।

पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान 22 वर्षीय परिक्षित (गोदाम मालिक, वसंत कुंज निवासी) और 40 वर्षीय पीपी चेंगप्पा (कोडगु, कर्नाटक निवासी) के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया कि ये सिगरेट पैकेट ग्रीस और दुबई से अवैध रूप से आयात किए गए थे और इन्हें दिल्ली-एनसीआर के साथ दक्षिण भारत के बाजारों में सप्लाई करने की योजना थी।

पुलिस को 27 जून को विशेष सूचना मिली थी कि वसंत कुंज के नंगल देवत क्षेत्र में एक घर के तहखाने में बड़ी मात्रा में अवैध तंबाकू उत्पाद छिपाकर रखे गए हैं। इसके बाद ऑपरेशंस सेल की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थान पर छापा मारा और दोनों आरोपियों को मौके से पकड़ लिया।

जब्त सिगरेट ब्रांडों में L&B ओरिजिनल सिल्वर (13,000 पैकेट), किंग साइज मेफेयर (5,000 पैकेट), रिचमंड किंग साइज रियल ब्लू (50,000 पैकेट) और रिचमंड किंग साइज (26,000 पैकेट) शामिल हैं।

पुलिस ने वसंत कुंज साउथ थाने में COTPA एक्ट की धारा 07/14/20(2) के तहत मामला दर्ज किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “हम दिल्ली को तंबाकू और नशामुक्त बनाने के लिए लगातार ऐसे अवैध रैकेट्स पर कार्रवाई कर रहे हैं। यह जब्ती हमारी उस प्रतिबद्धता का हिस्सा है।”

पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों, सप्लायर्स और संभावित गोदामों की पहचान के लिए जांच आगे बढ़ा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में ऐसे और अभियान चलाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें:

रूस-यूक्रेन संघर्ष: अब तक का सबसे बड़ा हमला, 477 ड्रोन और 60 मिसाइलें दागीं!

जीएसटी डे: मोदी सरकार के टैक्स रिफॉर्म से छोटे व्यापारियों को राहत मिली!

कोलकाता गैंगरेप केस: मुख्य आरोपी मोनोजित मिश्रा निकला हिस्ट्री-शीटर!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें