30 C
Mumbai
Saturday, November 7, 2026
होमक्राईमनामाकोलकाता में DRI की बड़ी कार्रवाई: 26 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद,...

कोलकाता में DRI की बड़ी कार्रवाई: 26 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद, मास्टरमांइड गिरफ्तार !

Google News Follow

कोलकाता में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। शुक्रवार (12 सितंबर) को चलाए गए विशेष अभियान में डीआरआई की कोलकाता क्षेत्रीय इकाई ने लगभग 26 करोड़ रुपए मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए और इस रैकेट के मास्टरमाइंड समेत कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया।

अधिकारियों के अनुसार, सुबह के शुरुआती घंटों में तीन अलग-अलग स्थानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया गया। इनमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय (एनएससीबीआई) हवाई अड्डा और जादवपुर के बिजॉयगढ़ इलाके के दो आवासीय परिसर शामिल थे। मास्टरमाइंड के आवास से भारी मात्रा में हाइड्रोपोनिक वीड, कैनाबिस और कोकीन बरामद की गई। वहीं उसके किराए पर लिए गए एक अन्य आवास से ‘वितरण के लिए तैयार’ रूप में बड़ी मात्रा में गांजा जब्त किया गया। इसी स्थान से मास्टरमाइंड के चार सहयोगियों को भी पकड़ा गया, जो स्थानीय स्तर पर बिक्री और वितरण का काम कर रहे थे। वहां से नशीले पदार्थों की बिक्री से अर्जित नकदी भी जब्त की गई। इसके अलावा, गिरोह का एक सदस्य जो विदेशों से आपूर्ति की व्यवस्था करता था, उसे भी उसी दिन गिरफ्तार किया गया।

साथ ही, दमदम स्थित NSCBI एयरपोर्ट पर चलाए गए एक अन्य अभियान में बैंकॉक से लौट रहे चार मालवाहक (जिनमें तीन महिलाएं शामिल थीं) को पकड़ा गया। उनके पास से भी भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद हुए।

इस पूरे अभियान में कुल 32.466 किलोग्राम गांजा, 22.027 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड, 345 ग्राम कोकीन और नकदी जब्त की गई है। पकड़े गए सभी मास्टरमाइंड, विदेशी वाहक, खुदरा वितरक और बिचौलिए ऐसे कुल दस लोगों  (सभी भारतीय नागरिक)को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सभी गिरफ्तारियाँ और जब्ती एनडीपीएस एक्ट, 1985 की धाराओं के तहत की गई हैं। फिलहाल डीआरआई पूरे नेटवर्क की तह तक पहुँचने के लिए आगे की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:

Maharashtra: राज्यपाल आचार्य देवव्रत तेजस एक्सप्रेस से मुंबई रवाना, संभालेंगे महाराष्ट्र का अतिरिक्त प्रभार!

लंदन: ‘यूनाइट द किंगडम’ मार्च में झड़प, 26 पुलिसकर्मी घायल, एलन मस्क ने भी दिया संबोधन!

लंदन: आप्रवासन विरोधी अब तक का सबसे बड़ा प्रदर्शन, टॉमी रॉबिन्सन के नेतृत्व में जुटे लाखों समर्थक

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें