30 C
Mumbai
Tuesday, September 22, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमराजनीतिहिंदी दिवस पर पीएम मोदी का संदेश: "विश्व पटल पर हिंदी का...

हिंदी दिवस पर पीएम मोदी का संदेश: “विश्व पटल पर हिंदी का बढ़ता सम्मान गर्व की बात”

हिंदी को लेकर दुनिया भर में बढ़ता सम्मान भारत की सांस्कृतिक शक्ति और उसकी गहराई को दर्शाता है।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (14 सितंबर) को हिंदी दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि आज विश्व पटल पर हिंदी का बढ़ता सम्मान सभी भारतीयों के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस इसलिए मनाया जाता है क्योंकि 1949 में संविधान सभा ने हिंदी को भारत की राजभाषाओं में से एक के रूप में अपनाने का निर्णय लिया था।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “आप सभी को हिंदी दिवस की अनंत शुभकामनाएं। हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी पहचान और संस्कारों की जीवंत धरोहर है।”

उन्होंने आगे कहा कि यह अवसर देशवासियों के लिए केवल हिंदी ही नहीं, बल्कि सभी भारतीय भाषाओं को समृद्ध बनाने और उन्हें भावी पीढ़ियों तक गर्व के साथ पहुँचाने का संकल्प लेने का है। प्रधानमंत्री मोदी ने जोर देकर कहा कि हिंदी को लेकर दुनिया भर में बढ़ता सम्मान भारत की सांस्कृतिक शक्ति और उसकी गहराई को दर्शाता है।

हिंदी दिवस पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपनी पोस्ट में प्रसिद्ध पंक्तियों का उल्लेख करते हुए लिखा,“निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल। बिन निज भाषा-ज्ञान के, मिटत न हिय को सूल। सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।”

नड्डा ने आगे कहा कि हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की अनन्य प्रतीक है। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में हिंदी की भूमिका को याद करते हुए कहा कि यह भाषा हमेशा से देश को एकता के सूत्र में बांधने वाली रही है। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि हिंदी और अन्य भारतीय भाषाएँ मिलकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाती रहेंगी।

यह भी पढ़ें:

लंदन मार्च में एलन मस्क का विवादित बयान, “हिंसा आ रही है, या तो लड़ो या मर जाओ”

पलामू में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर!

महाराष्ट्र: मराठा आरक्षण पर बॉम्बे हाईकोर्ट की सख्ती, “क्या दोनों कोटा साथ चल सकते हैं?”

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,302फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें