28.5 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमक्राईमनामालातेहार मुठभेड़: 10 लाख का इनामी नक्सली समेत दो ढेर

लातेहार मुठभेड़: 10 लाख का इनामी नक्सली समेत दो ढेर

सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी

Google News Follow

झारखंड के नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। लातेहार जिले के इचवार जंगल में शनिवार(24 मई) सुबह हुई पुलिस मुठभेड़ में 10 लाख रुपये के इनामी नक्सली पप्पू लोहरा और प्रभात लोहरा को मार गिराया गया। दोनों प्रतिबंधित संगठन झारखंड संघर्ष मुक्ति मोर्चा (JJMP) से जुड़े थे।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इचवार जंगल में नक्सली एक बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से एकत्रित हुए हैं। इस सूचना पर एसपी कुमार गौरव के नेतृत्व में एक विशेष ऑपरेशन चलाया गया। शनिवार सुबह करीब 8 बजे जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो नक्सली ढेर हो गए, जबकि बाकी नक्सली जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए।

मारे गए नक्सलियों की पहचान पप्पू लोहरा और प्रभात लोहरा के रूप में की गई है। पुलिस ने मौके से एक एके-47 राइफल समेत कई हथियार और नक्सली सामग्री बरामद की है। घटनास्थल पर पुलिस और सीआरपीएफ की टीमों द्वारा सर्च ऑपरेशन जारी है ताकि फरार नक्सलियों को भी पकड़ा जा सके।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पप्पू लोहरा पर कई थानों में गंभीर नक्सली घटनाओं के मामले दर्ज थे। वह लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की रडार पर था। 28 सितंबर 2021 को लातेहार के सलैया जंगल में हुई मुठभेड़ में उसके दस्ते ने हमला किया था, जिसमें बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट राजेश कुमार शहीद हो गए थे। उस मुठभेड़ में भी एक नक्सली मारा गया था।

इससे पहले, 21 अप्रैल को बोकारो जिले के ललपनिया स्थित लुगू पहाड़ी में पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई में एक करोड़ के इनामी माओवादी कमांडर प्रयाग मांझी समेत आठ नक्सली मारे गए थे। झारखंड पुलिस और अर्धसैनिक बल लगातार नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक अभियान चला रहे हैं।

सुरक्षा बलों की इन सफल कार्रवाइयों से नक्सलियों के हौसले पस्त हो रहे हैं और राज्य में शांति स्थापना की दिशा में यह एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें:

24 मई 2025 का राशिफल: जानें आपके करियर, पारिवारिक जीवन, स्वास्थ्य और वित्त क्या होगा असर!

“आतंकवाद के खिलाफ अपनी रक्षा का भारत को पूरा अधिकार”- जर्मनी

ऑपरेशन सिंदूर: सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने अबू धाबी के हिंदू मंदिर का किया दौरा

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें