28.1 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमक्राईमनामामहाराष्ट्र: जलगांव में 50 करोड़ की एम्फेटामिन ड्रग्स जब्त!

महाराष्ट्र: जलगांव में 50 करोड़ की एम्फेटामिन ड्रग्स जब्त!

अंतरराष्ट्रीय रैकेट से जुड़ाव की आशंका

Google News Follow

महाराष्ट्र के जलगांव जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 39 किलोग्राम एम्फेटामिन जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत 50 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिन पर अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने का शक है।

गुरुवार (24 जुलाई) देर रात जलगांव जिले के चालीसगांव राष्ट्रीय राजमार्ग पर की गई, जहां गुप्त सूचना के आधार पर एक कार को रोका गया। तलाशी के दौरान कार से भारी मात्रा में एम्फेटामिन बरामद हुआ। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह ड्रग्स दिल्ली से बेंगलुरु ले जाई जा रही थी।

एम्फेटामिन एक शक्तिशाली सेंट्रल नर्वस सिस्टम उत्तेजक पदार्थ है, जिसे आमतौर पर ‘स्पीड’ या ‘क्रिस्टल मेथ’ के नाम से जाना जाता है। इसका सीमित चिकित्सीय उपयोग होता है, लेकिन हाल के वर्षों में युवा वर्ग में इसके नशे के रूप में उपयोग में खतरनाक बढ़ोतरी देखी गई है। यह मानसिक उत्तेजना देने वाला पदार्थ है, जो लंबे समय तक सेवन करने पर गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं और मानसिक विकृति पैदा कर सकता है।

पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और एक विशेष टास्क फोर्स बनाई गई है, जो बेंगलुरु में इस ड्रग की अंतिम डिलीवरी लेने वाले व्यक्ति या गिरोह की पहचान करने में जुटी है। जांच अधिकारियों का मानना है कि यह बरामदगी किसी बड़े और संगठित अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का हिस्सा हो सकती है, जो देश के विभिन्न हिस्सों में युवाओं को टारगेट कर रहा है। इस नेटवर्क के तार संभवतः नॉर्थ इंडिया से लेकर साउथ इंडिया तक फैले हुए हैं।

इस बड़ी बरामदगी से ड्रग्स की बढ़ती तस्करी और इसके युवाओं पर पड़ रहे दुष्प्रभाव को लेकर गंभीर चिंताएं उठने लगी हैं। पुलिस ने चेताया है कि ऐसे नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और इस नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने के लिए जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।

यह भी पढ़ें:

मालदीव पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, स्वतंत्रता दिवस समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

मुंबई: मूसलधार बारिश से जनजीवन प्रभावित, अंधेरी सबवे जलमग्न!

पूरे देश में जल्द शुरू होगा SIR अभियान – चुनाव आयोग

झालावाड़ में स्कूल की छत गिरने से 6 बच्चों की मौत, 15 से अधिक घायल!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें