31 C
Mumbai
Tuesday, June 9, 2026
होमक्राईमनामारक्षा मंत्रालय समेत कई Website चीन के निशाने पर, ऐसे हुआ खुलासा

रक्षा मंत्रालय समेत कई Website चीन के निशाने पर, ऐसे हुआ खुलासा

Google News Follow

Related

कई एयरोस्पेस कंपनियां भी इन एजेंसियों के निशाने पर हैं।अधिकारी ने कहा, उसने बताया कि चीन की एजेंसियां भारत की रक्षा प्रणाली में तांक-झांक करने की कोशिश कर रही हैं।

कोलकाता। अवैध रूप से देश में घुसपैठ करने के आरोप में गिरफ्तार चीनी नागरिक ने बड़ा खुलासा किया है।पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में इस चीनी नागरिक ने पूछताछ दौरान बताया कि चीन हैकरो की मदद से देश की रक्षा मंत्रालय सहित कई वेबसाइटों को निशाना बना रहा है।
अवैध प्रवेश करने के दौरान पकड़े गए चीनी नागरिक हैन जुनवे ने पूछताछ के दौरान अधिकारियों को बताया कि चीनी एजेंसियों ने बेंगलुरु की उस कंपनी को निशाना बनाया, जोकि मंत्रालय और बीएसएनएल से जुड़ी हुई है। नाम नहीं बताने की शर्त पर एसटीएफ के एक अधिकारी ने भाषा को बताया कि कई एयरोस्पेस कंपनियां भी इन एजेंसियों के निशाने पर हैं।अधिकारी ने कहा, उसने बताया कि चीन की एजेंसियां भारत की रक्षा प्रणाली में तांक-झांक करने की कोशिश कर रही हैं इसलिए वे भारतीय रक्षा मंत्रालय की विभिन्न वेबसाइट को हैक करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि एसटीएफ जुनवे के इन एजेंसियों से संबंध को लेकर जांच कर रही है। साथ यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसकी भारत में घुसने की क्या मंशा थी?

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,399फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
312,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें