29 C
Mumbai
Monday, February 9, 2026
होमक्राईमनामासाकीनाका रेप केस: मुंबई पुलिस ने 350 पन्नों की चार्जशीट दायर की

साकीनाका रेप केस: मुंबई पुलिस ने 350 पन्नों की चार्जशीट दायर की

Google News Follow

Related

 मुंबई। मुंबई के साकीनाका में महिला के साथ रेप और हत्या मामले में पुलिस ने मंगलवार को 350 पेज का आरोप पत्र दायर किया। इस चार्जशीट में आरोपी के हैवानियत का ब्यौरा है। बता दें कि हाल ही में एक व्यक्ति में महिला के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था।

10 सितंबर 2021 को साकीनाका में हुए दुष्कर्म व जघन्य हत्याकांड को दिल्ली में 2012 में हुए निर्भया केस की पुनरावृत्ति मानते हुए निर्भया कांड-2 की संज्ञा दी गई है। साकीनाका में 30 साल की महिला के साथ दरिंदगी की घटना के बाद आरोपी को पकड़ लिया गया है। वह अभी न्यायिक हिरासत में जेल में है। महिला की मुंबई के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मुंबई के साकी नाका इलाके में हुए दुष्कर्म के बाद पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे। इसमें आरोपी के खिलाफ कई सबूत दिखे।सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, घटना नौ-दस सितंबर की दरमियानी रात  2.30 से 3 बजे के बीच की थी।
एक फुटेज में आरोपी पीड़िता के साथ दरिंदगी कर रहा है और महिला को पीट रहा था। उसने लोहे की रॉड से महिला पर हमला किया। दूसरे फुटेज में दुष्कर्म के बाद आरोपी महिला के प्राइवेट पार्ट में कई बार लोहे की रॉड डालकर दरिंदगी पर उतारु दिखा था। इतना ही नहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बड़ी चालाकी से महिला को ऑटो में डालकर वहां से फरार हो जाता है। घटना के बाद हड़कंप मच गया था।  इस घटना के बाद राजनीतिक दलों ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दी थी।
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,237फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें