24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमक्राईमनामापुलिस ने की कार्रवाई, गुप्त तहखाने में मिली 17 बार गर्ल्स 

पुलिस ने की कार्रवाई, गुप्त तहखाने में मिली 17 बार गर्ल्स 

Google News Follow

मुंबई पुलिस की समाज सेवा शाखा ने रविवार को एक डांस बार पर छापा मारा। जहां से पुलिस ने 17 लड़कियों को रिहा कराया गया। अंधेरी थाने में इस मामले एक बार मैनेजर और कैशियर समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक एक एनजीओ की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई।

जानकारी के मुताबिक बार गर्ल्स को बार के बेसमेंट में रखा गया था। यहां से 17 लड़कियों को हिरासत में लिया गया। बार रात भर नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए खुला रहता था। सबसे बड़ा सवाल यह है कि रातभर खुले रहने के बावजूद अंधेरी पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।
बताया जा रहा है कि जब यहां पुलिस छापेमारी के लिए पहुंची तो लड़कियां बेसमेंट में एक गुप्त कमरे में छिप गईं थी। जब पुलिस और एनजीओ के लोग बार में पहुंचे तो लोग मेकअप रूम में गए और वहां उन्हें एक बड़ा सा आईना दिखाई दिया। इस पर एनजीओ की टीम ने शक हुआ तो उसने शीशा हटाया तो आईने के पीछे एक गुप्त कमरा मिला। जब इस कमरे में पुलिस ने प्रवेश किया तो यहां 17 बार गर्ल छिपी हुई थी। अधिकारियों ने बताया कि गुप्त तहखाने में एसी, बिस्तर जैसी सभी सुविधाएं मौजूद थी।
ये भी पढ़ें 

डोम्बिवली गैंगरेप केस: 33 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर

जलगांव में 1500 किलो तो नांदेड़ में 1127 टन गांजा बरामद

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें