29 C
Mumbai
Wednesday, March 4, 2026
होमक्राईमनामामुस्लिम सहपाठियों ने हिंदू छात्रा को पहनाया बुर्का, वीडियो वायरल होते ही...

मुस्लिम सहपाठियों ने हिंदू छात्रा को पहनाया बुर्का, वीडियो वायरल होते ही पांच पर FIR

भाई ने इस्लाम कबूलने का दबाव डालने का लगाया आरोप

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के बिलारी कस्बे से सामने आए एक वायरल वीडियो ने विवाद खड़ा कर दिया है। वीडियो में एक हिंदू छात्रा को उसकी मुस्लिम सहपाठियों द्वारा जबरन बुर्का पहनाते हुए देखा जा सकता है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने छात्रा के भाई की शिकायत पर पांच मुस्लिम छात्राओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि छात्रा पर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाया जा रहा था।

यह घटना 20 दिसंबर 2025 को साहू कुंज कॉलोनी में हुई, जहां कई कोचिंग सेंटर संचालित होते हैं। वायरल वीडियो के व्यापक प्रसार और सार्वजनिक आक्रोश के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू की। गुरुवार (22 जनवरी) को FIR दर्ज की गई।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, साहू कुंज कॉलोनी स्थित एक कोचिंग संस्थान में लारी नगर, ग्रामीण इलाकों और आसपास के गांवों से छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं। सहसपुर गांव के एक इंटर कॉलेज की छह छात्राएं भी इसी कोचिंग में जाती थीं। इनमें से एक छात्रा हिंदू है, जबकि बाकी पांच मुस्लिम बताई जा रही हैं।

शिकायतकर्ता के अनुसार, उसकी 17 वर्षीय बहन कक्षा 12 की छात्रा है और नियमित रूप से कोचिंग जाती थी। उसने आरोप लगाया कि उसकी बहन की पांच मुस्लिम सहपाठी लगातार उस पर बुर्का पहनने और इस्लाम कबूल करने का दबाव बना रही थीं। भाई ने अपने बयान में कहा, “एक बार कुछ लड़कियां मेरी बहन को एक रेस्टोरेंट ले गईं। वहां पांचों ने खाना मंगवाया। उसी दौरान उन्होंने खाने में कुछ मिला दिया। मेरी बहन उनके जाल में फंस गई और उसके सिर में भारीपन महसूस होने लगा। इसके बाद वह हमारे परिवार की कोई बात सुनने को तैयार नहीं थी। चेतावनी देने के बावजूद वह उन्हीं मुस्लिम लड़कियों के साथ स्कूल और कोचिंग जाती रही। मैं उसे एक साधु के पास ले गया, जिसने भी कहा कि किसी ने उस पर कुछ किया है। 20 दिसंबर को मुस्लिम लड़कियां कोचिंग से निकलने के बाद पास की एक गली में गईं और वहां मेरी बहन को बुर्का पहनाया। बाद में मेरी बहन ने मुझे पूरी बात बताई।”

शिकायत में भाई ने दावा किया कि यह कोई मज़ाक या सामान्य घटना नहीं थी, बल्कि उसकी बहन के धार्मिक विश्वासों को बदलने की सुनियोजित और गंभीर साजिश थी। उसने मामले की गहराई से जांच की मांग की है।

ग्रामीण क्षेत्र के पुलिस अधीक्षक कुंवर आकाश सिंह ने पुष्टि की कि पांचों मुस्लिम छात्राओं के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्मांतरण प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 और 5(1) के तहत FIR दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वायरल वीडियो में कोचिंग से निकलने के बाद छात्राओं का एक समूह साथ चलते हुए दिखाई देता है। इसी दौरान एक मुस्लिम छात्रा हिंदू छात्रा पर अपना बुर्का डालती नजर आती है, जिसे कुछ देर बाद हटा लिया जाता है। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो के वायरल होते ही स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें:

मिर्जापुर के जीम नेटवर्क में लव जिहाद रैकेट: ऐसे 50 से अधिक हिंदू महिलाओं को बनाया निशाना

भारत से शेख हसीना का पहला भाषण, बांग्लादेश की यूनुस सरकार पर गंभीर आरोप

काजा कालास पहुंचीं नई दिल्ली: रक्षा समझौते और एफटीए को लेकर भारत-ईयू रिश्तों को नई गति

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,076फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें