29.6 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमक्राईमनामाNIA की बड़ी कार्रवाई, तीन ठिकानों पर छापेमारी में भारी मात्रा में...

NIA की बड़ी कार्रवाई, तीन ठिकानों पर छापेमारी में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद!

अमोनियम नाइट्रेट और बड़ी संख्या में जिलेटिन की छड़ें शामिल

Google News Follow

झारखंड के धनबाद जिले में मंगलवार (8 अप्रैल)को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक अहम कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। बरामदगी में सैकड़ों किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट और बड़ी संख्या में जिलेटिन की छड़ें शामिल हैं, जिनका इस्तेमाल अक्सर अवैध खनन और हिंसक गतिविधियों में किया जाता है।

NIA की यह छापेमारी धनबाद के निरसा और चिरकुंडा इलाकों में की गई। सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी को जानकारी मिली थी कि धनबाद कोयला बेल्ट से देशभर में विस्फोटकों की अवैध सप्लाई की जा रही है। इसी सूचना के आधार पर कोलकाता स्थित एनआईए यूनिट ने यह छापेमारी की।

सबसे चौंकाने वाला खुलासा कालूबथान ओपी क्षेत्र के बोरिया गांव में हुआ, जहां एक सुनसान इलाके में बने मकान से 50 पेटियों में भरे अमोनियम नाइट्रेट और अन्य विस्फोटक बरामद हुए। घर को एक मुर्गा फार्म की आड़ में इस्तेमाल किया जा रहा था, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों को इसकी असली गतिविधियों की भनक तक नहीं थी।

NIA की टीम ने चिरकुंडा नगर पंचायत के लायकडीह निवासी अमरजीत शर्मा के घर पर भी छापा मारा। हालांकि छापेमारी की भनक मिलते ही अमरजीत फरार हो गया, लेकिन उसका भाई संजय शर्मा हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है।

बताया गया है कि अमरजीत शर्मा ने जिस गोदाम में विस्फोटक छिपाए थे, वह कई साल पहले तूफान में क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद वहां क्या गतिविधियां चल रही थीं, इसका अंदाज़ा किसी को नहीं था।

NIA ने इस बरामदगी को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला बताया है। प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि इन विस्फोटकों की सप्लाई कई राज्यों के आपराधिक और देशविरोधी गिरोहों तक हो सकती है। एजेंसी इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि क्या इन विस्फोटकों का संबंध नक्सली गतिविधियों से है।

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम और आसपास के इलाकों में हाल के महीनों में नक्सलियों के ठिकानों से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुए हैं। एनआईए अब इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या धनबाद से जब्त विस्फोटक उसी नेटवर्क का हिस्सा हैं।

छापेमारी के दौरान स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में NIA की टीम ने सभी विस्फोटकों को ज़ब्त कर लिया है। अमरजीत शर्मा की तलाश में कई जगहों पर दबिश दी जा रही है। एनआईए का मानना है कि आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें:

कांग्रेस नेता चिदंबरम के बेहोश होने, PM मोदी ने दिया ‘उत्तम चिकित्सा’ का निर्देश

रूस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा विजय दिवस परेड का आमंत्रण!

लाखों रुपए और गहनों के साथ, होने वाले दामाद के साथ फरार हुई सास!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें