29 C
Mumbai
Friday, August 21, 2026
होमक्राईमनामा26/11 केस में हाफिज सईद समेत छह आतंकियों पर ट्रायल की तैयारी!

26/11 केस में हाफिज सईद समेत छह आतंकियों पर ट्रायल की तैयारी!

उज्ज्वल निकम ने कहा कि पाकिस्तान के छह आतंकवादियों के खिलाफ हमारी ओर से कोर्ट में दरखास्त की गई है कि जो हमारा नया कानून आया है| 

Google News Follow

Related

महाराष्ट्र के 26/11 हमला मामले में पाकिस्तान में मौजूद 6 आरोपियों के खिलाफ मुकदमे की कार्रवाई आगे बढ़ने को लेकर सांसद उज्ज्वल निकम की प्रतिक्रिया सामने आई है। आईएएनएस से बातचीत करते हुए उज्ज्वल निकम ने कहा कि देश में पहली बार पाकिस्तान में मौजूद 6 आतंकियों के खिलाफ ट्रायल चलाने की कानून के माध्यम से जो सहूलियत मिली है, उसका श्रेय गृह मंत्री अमित शाह को जाता है। मेरा मानना है कि भारत सरकार ने अच्छा काम किया है।

उज्ज्वल निकम ने कहा कि पाकिस्तान के छह आतंकवादियों के खिलाफ हमारी ओर से कोर्ट में दरखास्त की गई है कि जो हमारा नया कानून आया है, उसके अनुसार इन छह पाकिस्तानी आतंकियों के खिलाफ कोर्ट में सबूत पेश करने की इजाजत मिले।

हमारी दरखास्त पर कोर्ट की ओर से प्रोक्लेमेशन ऑर्डर जारी किया गया है। हम चाहते हैं कि यह भारत और पाकिस्तान में पब्लिश हो। उसके सबूत कोर्ट को हम देंगे। हाफिज मुहम्मद सईद, जकी-उर-रहमान लखवी, साजिद मीर सहित छह आतंकियों के खिलाफ हमारे पर बहुत सबूत है।

26/11 आतंकी हमला मामले में पाकिस्तान में मौजूद आरोपियों के खिलाफ गैर मौजूदगी में ट्रायल की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, यानी बीएनएसएस, 2023 लागू होने के बाद किसी आतंकी मामले में यह इन एब्सेंशिया ट्रायल का पहला केस रहेगा।

अब मुंबई पुलिस और अभियोजन पक्ष की ओर से सभी आरोपियों के खिलाफ गैर मौजूदगी में केस चलाए जाने की मांग की जाएगी। इस मामले की सुनवाई 21 अगस्त को की जाएगी। इसी दिन ही कोर्ट की ओर से तय किया जा सकता है कि आरोपियों के खिलाफ गैर मौजूदगी में ट्रायल शुरू किया जाए या नहीं।

26 नवंबर, 2008 की रात आतंकी हमला किया गया था, जो अगले दिन 29 नवंबर तक चला था। पाकिस्तान से समुद्र के रास्ते आए लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों ने कई जगहों पर हमला किया था। इस आतंकी हमले में 166 लोगों की मौत हुई थी, जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हुए थे।

यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,643फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
328,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें