29 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमक्राईमनामापंजाब के रिश्वतखोर DIG हरचरण भुल्लर के घर मिला कुबेर का खजाना!

पंजाब के रिश्वतखोर DIG हरचरण भुल्लर के घर मिला कुबेर का खजाना!

CBI भी रह गई दंग

Google News Follow

पंजाब में भ्रष्टाचार का ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे पुलिस विभाग को हिलाकर रख दिया है। रूपनगर के DIG हरचरण भुल्लर के घर से सीबीआई को इतनी संपत्ति मिली कि जांच अधिकारी भी हैरान रह गए। गुरुवार को भुल्लर को 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद जब सीबीआई ने उनके ठिकानों पर छापेमारी की, तो वहां से करोड़ों रुपए की नकदी, सोना, लग्जरी गाड़ियां और हथियारों का जखीरा मिला।

CBI ने पंजाब पुलिस के एक DIG और एक प्राइवेट व्यक्ति को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मामला 8 लाख रुपये की रिश्वत का है, लेकिन जांच में करोड़ों रुपये की नकदी और लग्जरी सामान भी बरामद हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार किया गया अफसर 2009 बैच का IPS अधिकारी है, जो फिलहाल रूपनगर (रूपनगर रेंज) में DIG के पद पर तैनात था।

Latest and Breaking News on NDTV

सूत्रों के अनुसार जब जांच टीम ने भुल्लर के घर और अन्य ठिकानों पर रखे ट्रॉली बैग और सूटकेस खोले, तो उनमें ₹500 के नोटों की गड्डियों के अंबार देखकर सभी दंग रह गए। हर बैग नोटों से ठसाठस भरा था। सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि बरामद नकदी इतनी अधिक है कि उसे गिनने में ही घंटों लग रहे हैं। शुरुआती अनुमान के अनुसार, भुल्लर के पास से लगभग ₹5 करोड़ नकद और 1.5 किलो सोना बरामद हुआ है।

Latest and Breaking News on NDTV

इसके अलावा, CBI को मर्सिडीज और ऑडी जैसी लग्जरी गाड़ियों की चाबियां, कई फ्लैट और जमीनों के दस्तावेज, 40 लीटर इम्पोर्टेड शराब, भारी मात्रा में बन्दूक और गोला-बारूद भी मिले हैं। इनमें एक डबल बैरल बंदूक, एक रिवॉल्वर, एक पिस्तौल और एक एयरगन शामिल हैं।

Latest and Breaking News on NDTV

जब CBI ने बरामद नोटों को एक जगह पर बिछाया, तो दृश्य किसी फिल्मी सीन जैसा था। नोटों की इतनी ढेरी कि कमरा भर गया। जांच एजेंसी अब इस बात की पड़ताल में जुटी है कि भुल्लर ने इतनी बड़ी संपत्ति कैसे अर्जित की और किन लोगों से उसका रिश्वत नेटवर्क जुड़ा था।

पंजाब पुलिस सेवा के एक उच्च अधिकारी का इस तरह भ्रष्टाचार में लिप्त होना राज्य के लिए बड़ा झटका है। यह मामला न सिर्फ पुलिस महकमे की साख पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि रिश्वतखोरी किस कदर तंत्र में जड़ें जमा चुकी है। सीबीआई ने फिलहाल भुल्लर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और जल्द ही इस मामले में और बड़े खुलासों की उम्मीद की जा रही है।

यह भी पढ़ें:

बिहार चुनाव: जदयू ने 44 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की!

आंध्र प्रदेश में सीएम नायडू ने पीएम मोदी की सराहना की!

धमनियों में रक्त प्रवाह रुकने से जीवन जोखिम में, सावधानी अपनाएं !

हाई-फैट कीटो डाइट से स्तन कैंसर का खतरा: अध्ययन!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें