30.5 C
Mumbai
Tuesday, October 27, 2026
होमक्राईमनामाजासूसी के आरोप में पकड़े गए कासिम का वीडियो आया सामने

जासूसी के आरोप में पकड़े गए कासिम का वीडियो आया सामने

कबूला—“दूसरी बार गया था पाकिस्तान”

Google News Follow

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किए गए कासिम के मामले में एक बड़ा सुराग हाथ लगा है। पुलिस को एक ऐसा वीडियो मिला है, जिसमें कासिम खुद यह स्वीकार कर रहा है कि वह दूसरी बार पाकिस्तान गया था। इस वीडियो के सामने आने के बाद मामले ने एक नया और गंभीर मोड़ ले लिया है, जिससे कासिम की गतिविधियों और मंशा पर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह वीडियो मार्च महीने का है जब कासिम दूसरी बार पाकिस्तान गया था। वीडियो में वह एक पाकिस्तानी यूट्यूबर को इंटरव्यू देते हुए नजर आ रहा है और कहता है, “मैं दूसरी बार पाकिस्तान आया हूं। जब भी मैं यहां आता हूं, मुझे ऐसा लगता है, जैसे मैं अपने घर में हूं। मेरी बुआ का घर यहीं है।”

कासिम यह भी कहता है कि उसे पाकिस्तान इतना पसंद है कि वह तीन महीने के भीतर ही दोबारा चला गया। पुलिस के अनुसार, यह दौरा कासिम ने पहलगाम हमले से ठीक एक सप्ताह पहले किया था और हमले से कुछ ही दिन पहले भारत लौटा था। ऐसे में जांच एजेंसियों की चिंताएं और भी गहरा गई हैं।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल अब कासिम की पूरी यात्रा इतिहास (ट्रैवल हिस्ट्री), उसके संपर्क और पाकिस्तानी नागरिकों से मुलाकात के पहलुओं की गहन जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि कासिम के खिलाफ जासूसी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और उससे पूछताछ जारी है।

सूत्रों के अनुसार, कासिम के मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज़ को जब्त कर उनकी फॉरेंसिक जांच की जा रही है। पुलिस को शक है कि उसके नेटवर्क में और भी लोग शामिल हो सकते हैं और वह किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है।

फिलहाल, पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या कासिम का पहलगाम आतंकी हमले से कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संबंध है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि जब तक जांच पूरी नहीं होती, तब तक कोई अंतिम निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी।

लेकिन कासिम के वीडियो में दिए गए बयान और पाकिस्तान से उसका कथित संबंध, इस मामले को और गंभीर बना रहे हैं। जांच एजेंसियां इस दिशा में हर आवश्यक कदम उठा रही हैं ताकि सच जल्द सामने लाया जा सके।

यह भी पढ़ें:

हमें भी समाज और देश की सेवा के लिए समर्पित रहना चाहिए : पीएम मोदी! 

झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी, साइंस-कॉमर्स में बेटियों का जलवा!

बिहार: तेजस्वी यादव राजनीति के 420 हैं – नीरज कुमार!

राहुल गांधी पाकिस्तान से भी लड़ें तो भारी बहुमत से जीतेंगे: आचार्य प्रमोद!

फाइनल में जगह बनाने के लिए क्वालिफायर-2 में भिड़ेंगे पंजाब और मुंबई!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें