29.5 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमदेश दुनियागिरिराज सिंह का आरोप-टुकड़े-टुकड़े गैंग आज भी बोल रहा पाक की भाषा!

गिरिराज सिंह का आरोप-टुकड़े-टुकड़े गैंग आज भी बोल रहा पाक की भाषा!

उन्होंने कहा कि भारत में भी कुछ लोग हैं जो पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। वे पाकिस्तान जाकर सबूत मांगे, चाहे कांग्रेस के हों या चाहे कोई और हो।

Google News Follow
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के नेता गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर जोरदार सियासी हमला बोला है। उन्होंने सीजफायर को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के दावे पर कांग्रेस की ओर से सवाल उठाने पर कहा कि कांग्रेस पार्टी हो या और कोई, देश में टुकड़े-टुकड़े गैंग के सदस्य हैं जो अभी भी पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं और सबूत मांग रहे हैं।

बेगूसराय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने ऐसे लोगों को सलाह देते हुए कहा कि अगर सबूत मांगना है तो चले जाएं पाकिस्तान, वहां के प्रधानमंत्री से सबूत मांग लें, वे दे देंगे। सेना के प्रवक्ता ने जवाब दे दिया है। आज पाकिस्तान ‘बाप-बाप’ कर रहा है जब उसके देश में घुसकर आतंकियों के ठिकाने पर लक्षित अटैक हुआ।

उन्होंने कहा, “आज वहां का आतंकवादी बड़ी-बड़ी सभा कर हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गालियां दे रहा है। आज तो जिसको सबूत लेना हो वह पाकिस्तान जाए और पाकिस्तान में सबूत लेकर आए, वह सबूत होगा आतंकियों का खंडहर घर, सबूत होगा नौ एयर बेस जो खंडहर बन गया। हवाई जहाज या एक भी लड़ाकू विमान उड़ने लायक नहीं रहा। पूरे देश-दुनिया ने देखा है। लेकिन, भारत के कुछ लोग हैं जिनको सबूत चाहिए।”

उन्होंने कहा कि भारत में भी कुछ लोग हैं जो पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। वे पाकिस्तान जाकर सबूत मांगे, चाहे कांग्रेस के हों या चाहे कोई और हो।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ऑपरेशन सिंदूर के बाद विपक्ष पर आक्रामक रहे हैं। केंद्रीय मंत्री पहले भी कह चुके हैं कि आतंकवाद का नाश होना है। पड़ोसी देश की हालत अच्छी नहीं है। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान आंतरिक कलह से जूझ रहा है। कुछ देशों को छोड़कर पूरी दुनिया में अलग पड़ गया है।

यह भी पढ़ें-

फाइनल में जगह बनाने के लिए क्वालिफायर-2 में भिड़ेंगे पंजाब और मुंबई!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें