29.3 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमक्राईमनामासबरीमाला मंदिर सोना चोरी मामला: मुख्य आरोपी उन्नीकृष्णन पोट्टी गिरफ्तार, आज रानी...

सबरीमाला मंदिर सोना चोरी मामला: मुख्य आरोपी उन्नीकृष्णन पोट्टी गिरफ्तार, आज रानी कोर्ट में पेशी!

Google News Follow

सबरीमाला मंदिर में हुई सोना चोरी के मामले में केरल हाईकोर्ट की निगरानी में चल रही विशेष जांच टीम (SIT) को बड़ी सफलता मिली है। SIT ने इस मामले के आरोपी उन्नीकृष्णन पोट्टी को शुक्रवार (17 अक्तूबर)तड़के गिरफ्तार कर लिया। पोट्टी पर आरोप है कि उसने मंदिर के गर्भगृह (Sanctum) की लकड़ी की पैनलों और द्वारपालक (Door Guardian) मूर्तियों से सोने की परतें चोरी की थीं।

इससे पहले गुरुवार देर रात थिरुवनंतपुरम जनरल अस्पताल में उसका मेडिकल परीक्षण किया गया। आज दोपहर उसे रानी कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां SIT उसकी हिरासत मांगने की तैयारी कर रही है ताकि आगे की पूछताछ की जा सके। सुबह उसे थिरुवनंतपुरम क्राइम ब्रांच कार्यालय से रानी कोर्ट ले जाया गया। यह कार्रवाई जांच के पांचवें दिन की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने जांच पर निगरानी रखी हुई है।

इस बीच, त्रावणकोर देवस्वंम बोर्ड (TDB) ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है। बोर्ड के अध्यक्ष पी. एस. प्रशांत ने सहायक अभियंता के. सुनील कुमार को निलंबित कर दिया है, जिन्हें इस मामले में आरोपी बनाया गया है। प्रशांत ने बताया कि सेवानिवृत्त अधिकारियों को भी शो-कॉज नोटिस जारी किया जाएगा और उन्हें 10 दिनों के भीतर जवाब देना होगा।

प्रशांत ने पत्रकारों से कहा, “आज की बोर्ड बैठक में निर्णय लिया गया है कि जांच के दायरे में आए सहायक अभियंता के. सुनील कुमार को निलंबित किया जाए। सेवानिवृत्त अधिकारियों को 10 दिनों में स्पष्टीकरण देना होगा, जिसके बाद नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।”

उन्होंने आगे कहा कि 2019 की इस घटना को लेकर देवस्वंम बोर्ड और राज्य सरकार की स्पष्ट नीति है कि गुम हुई संपत्ति की बरामदगी और दोषियों को सख्त सजा दी जाएगी। उन्होंने यह भी जोड़ा कि “देवस्वंम बोर्ड के खिलाफ विरोध और कर्मचारियों पर हमले दुर्भाग्यपूर्ण हैं, जबकि बोर्ड सभी धार्मिक परंपराओं का पालन करते हुए कार्य कर रहा है।” सभी की निगाहें रानी कोर्ट की सुनवाई पर टिकी हैं, जहां उन्नीकृष्णन पोट्टी की पेशी के दौरान कई और अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें:

हाई-फैट कीटो डाइट से स्तन कैंसर का खतरा: अध्ययन!

पंजाब के रिश्वतखोर DIG हरचरण भुल्लर के घर मिला कुबेर का खजाना!

चेन्नई में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन के घर पर बम की धमकी!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें