DEXTER वेब सीरीज में क्या? जिसे देखकर आफताब ने श्रद्धा के किये टुकड़े!

डेक्सटर अमेरिकी क्राइम वेब सीरीज को सबसे पहले केबल चैनल पर ऑन एयर किया गया था 

DEXTER वेब सीरीज में क्या? जिसे देखकर आफताब ने श्रद्धा के किये टुकड़े!

 श्रद्धा वालकर की हत्या के बाद देश पूरी तरह सन्न है। लोग हैरान हैं कि आखिर इतनी क्रूरता से श्रद्धा आफताब कैसे मार सकता है। आफ़ताब के अंदर इतनी हैवानियत आई कहां से ? हालांकि, पुलिस ने बताया कि आफ़ताब अमेरिकी क्राइम वेब सीरीज डेक्सटर देखकर उसने श्रद्धा  की हत्या के बाद उसके शव को ठिकाने लगाया। वर्तमान में इस वेब सीरीज की खूब चर्चा को रही है। लोगों के मन इस वेब सीरीज को लेकर कई तरह का प्रश्न उठ रहे हैं।  बताया जा रहा है कि आफताब की खबर के बाद DEXTER वेब सीरीज के बारे में लोग खूब सर्च कर रहे हैं। कई लोग यूट्यूब पर इस वेब सीरीज को देखने के लिए सर्च कर रहे हैं।

ये है कहानी: डेक्सटर अमेरिकी क्राइम वेब सीरीज को सबसे पहले केबल चैनल पर ऑन एयर किया गया था। अब यह वेब सीरीज ओटीटी पर भी उपलब्ध है। इस वेब सीरीज के आठ सीजन प्रसारित किये गए थे। जिसको 1 अक्टूबर  2006 से लेकर 22 सितंबर 2013 तक प्रसारित किया गया। जिसके कुल 96 एपिसोड दिखाए गए थे। इस सीरीज की कहानी डेक्सटर मॉर्गन के इर्द गिर्द घूमती है। जिसका किरदार माइकल सी हॉल ने निभाया है। कहानी के अनुसार डेक्सटर मॉर्गन मियामी मेट्रो पुलिस में ब्लड पैटर्न एनालिस्ट है। जो दोहरी जिंदगी जी रहा है। डेक्सटर दिन में एक साधारण जिंदगी जीता है। जबकि वह रात उन हत्यारों को खोजता है जो कानून के चंगुल से बच गए हैं।

 
इसलिए करता है हत्या: कहानी में  दिखाया गया है कि डेक्सटर मॉर्गन जब तीन साल का रहता है तभी उसकी मां की बेरहमी से हत्या कर दी जाती है। मॉर्गन की इससे बड़ी त्रासदी तब दिखती है जब की उसकी मां का शव दो दिन तक खून से लथपथ पड़ा रहता है। इसके बाद तीन साल के डेक्सटर को  मियामी पुलिस अधिकारी हैरी मॉर्गन उसे गोद ले लेते हैं। हालांकि कुछ समय बाद हैरी मॉर्गन को पता चल जाता है कि डेक्सटर में हत्या करने जैसी प्रवृत्ति है। बावजूद इसके डेक्सटर खुद को एक जिम्मेदार नागरिक दिखाने की भरपूर कोशिश करता है।
 
आफताब और मॉर्गन में समानता: श्रद्धा की हत्या के बाद आफताब ने उसके शव को 35 टुकड़े कर उसको फ्रिज में रख दिया था। सबसे बड़ी बात यह है कि आफताब ने टुकड़े करने बाद 300 लीटर की फ्रिज बाजार से खरीद लाया। और उसमें श्रद्धा के बॉडी पार्ट को रख दिया था। पुलिस का कहना है कि आफताब ने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया था। इस दौरान उसने दो सप्ताह तक मांस काटने की भी ट्रेनिंग ली थी। जिसका इस्तेमाल उसने श्रद्धा के बॉडी को काटने में किया। बताया जा है कि आफताब दो दिन तक श्रद्धा के शरीर को कई टुकड़े किये। इस दौरान घर बदबू हटाने के लिए रूम फ्रेशनर और अगरबत्ती जलाता रहा।

डेक्सटर वेब सीरीज में मॉर्गन ऐसा ही करता था। शुरू में अपराधियों मारने के बाद उनके शरीर के टुकड़े को दो हिस्सों में तोड़ देता था। उसके बाद कचरे के बैग में भरकर उसे हटा देता है। इसके बाद शव के पानी में फेंक देता था।

ये भी पढ़ें    

क्रूरता की हदें पार: श्रद्धा के बाद आफताब आमीन के निशाने पर कौन थी? 

श्रद्धा मर्डर केस: ​देश में मचा हड़कंप, बेटी अभी भी जीवित हो सकती है!

बॉयफ्रेंड ने मुंबई की लड़की के किये 35 टुकड़े, रोज फेंकने जाता था जंगल  

Exit mobile version