35 C
Mumbai
Tuesday, April 14, 2026
होमक्राईमनामा“तुम काले हो, मैं इससे बेहतर आदमी की हकदार हूं।”:पत्नी ने प्रेमी...

“तुम काले हो, मैं इससे बेहतर आदमी की हकदार हूं।”:पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या

लूट का रचा था नाटक, 36 घंटे में पुलिस ने सुलझाया केस

Google News Follow

Related

मध्य प्रदेश के धार जिले में पत्नी द्वारा पति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसे पहले लूटपाट के दौरान हुई वारदात माना जा रहा था, वह एक सुनियोजित साजिश निकलकर सामने आयी है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवाई और उसे लूट की घटना का रूप देने की कोशिश की। मृतक की पहचान देवकृष्ण के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पत्नी प्रियंका और उसके प्रेमी कमलेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में तीसरे आरोपी सुरेंद्र की तलाश जारी है।

दरअसल धार जिले के गोंडीखेड़ा गांव में घटना सामने आने के बाद प्रियंका ने दावा किया था कि देर रात कुछ अज्ञात लोग घर में घुस आए, उन्होंने उस पर हमला किया और उसके पति देवकृष्ण की हत्या कर फरार हो गए। मौके पर वह बंधी हुई और रोती हुई मिली, जबकि घर का सामान बिखरा हुआ था। सोशल मीडिया पर फूटफूटकर रोटी प्रियंका का वीडिओ भी वायरल हुआ।

हालांकि, पुलिस जांच में यह कहानी झूठी साबित हुई। अधिकारियों के अनुसार, घटनास्थल को जानबूझकर लूट जैसा दिखाने के लिए तैयार किया गया था।

जांच के दौरान मृतक के परिवार ने बताया कि दंपति के बीच अक्सर झगड़े होते थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि प्रियंका अपने पति के रंग-रूप को लेकर ताने देती थी और कहती थी, “तुम काले हो, मैं इससे बेहतर आदमी की हकदार हूं।”

पुलिस के मुताबिक, प्रियंका का कमलेश नाम के व्यक्ति के  साथ 2020 से संबंध था। दोनों ने मिलकर प्रियंका के पति देवकृष्ण को रास्ते से हटाने की साजिश रची। आरोप है कि कमलेश ने इस काम के लिए सुरेंद्र नामक व्यक्ति को शामिल किया और करीब 1 लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी गई।

पुलिस के अनुसार, योजना के तहत रात में जब देवकृष्ण सो रहा था, तब उस पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपियों ने घर का सामान बिखेर दिया और प्रियंका को बांधकर लूट का नाटक रचा, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके।

धार के पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने कहा, “घटनास्थल को जांच को गुमराह करने के लिए तैयार किया गया था। सबूतों और पूछताछ से पत्नी और उसके सहयोगी की साजिश सामने आई।” पुलिस ने 36 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।

यह मामला न सिर्फ वैवाहिक विवाद और अवैध संबंधों से जुड़े अपराध को उजागर करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि किस तरह योजनाबद्ध तरीके से गंभीर अपराध को छिपाने की कोशिश की जाती है। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें:

व्हाइट हाउस में पहूंचे भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री: अगले महीने भारत आएंगे मार्को रुबियो

इंदौर नगर निगम में ‘वंदे मातरम्’ पर विवाद: कांग्रेस पार्षदों ने राष्ट्रिय गीत गाने से किया इनकार

मेहुल चोकसी को भगोड़ा घोषित करने की ED की याचिका में फिर देरी

महाभियोग से पहले जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा; सुरक्षित किए रिटायरमेंट लाभ

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,198फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें