24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमक्राईमनामादिल्ली में हैवानियत: सिरफिरे आशिक ने लड़की पर किया 13 बार वार ...

दिल्ली में हैवानियत: सिरफिरे आशिक ने लड़की पर किया 13 बार वार       

बातचीत से इंकार करने पर लड़की को आरोपी भड़का

Google News Follow

दिल्ली में 23 साल की प्राची मलिक पर एक सिरफिरे आशिक ने 13 बार चाकू से हमला किया। फिलहाल प्राची अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी प्राची से बात करना चाहता था। लेकिन, प्राची  उससे बात करना नहीं चाहती थी। उसने उसका मोबाइल नंबर भी ब्लाक कर दिया था। बताया जा रहा है जब प्राची एक इंटरव्यू वर्कशाप के लिए  निकल रही थी, उसी समय दोनों में बातचीत को लेकर बहस हुआ और प्राची ने उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद प्राची कैब में बैठ गई, इसी दौरान आरोपी ने उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया।

 बताया जा रहा है कि यह घटना  दिल्ली के लाडो में गुरुवार सुबह की है। प्राची एक इंटरव्यू वर्कशॉप के लिए निकल रही थी उसी समय गौरव पाल नामक उससे बात करने की कोशिश की इतना ही नहीं उसने उसे  छोड़ने की भी पेशकश की थी। लेकिन प्राची ने पाल से बात करने से इंकार कर दिया। जिससे दोनों में बहस हो गई और इसी दौरान पाल ने प्राची का मोबाइल छीन लिया,जिससे गुस्सा होकर प्राची ने उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद प्राची एक कैब में बैठ गई। इसी दौरान घर से लाये चाक़ू से पाल ने प्राची पर हमला कर दिया। बताया जा रहा कि उसने 13 वार किये। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और आरोपी को पकड़ लिया। इस घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई।

 पुलिस ने यह भी बताया कि प्राची ने 10 सितंबर को पीसीआर कॉल करके कहा था कि पाल उसे परेशान कर रहा है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि दोनों में पैसे को लेकर झगड़ा चल रहा है। लेकिन प्राची ने उस समय पाल के बारे में कोई शिकायत नहीं की थीं। वही प्राची के चाचा मनोज कुमार का कहना है कि पाल प्राची को दो साल से पीछा कर रहा है। वह उससे शादी करने का दबाव बना रहा था।
ये भी पढ़ें          

 

इजरायल से विशेष विमान से लौटे 212 भारतीय, PM मोदी का किया धन्यवाद        

शिवसेना की दशहरा को लेकर अयोध्या पॉल ने की ‘एकनाथ मामा’ की आलोचना!

Batla House Encounter :दिल्ली हाई कोर्ट ने आतंकी खान की सजा को उम्रकैद में बदला!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें