27.8 C
Mumbai
Sunday, August 16, 2026
होमदेश दुनियाकाशीपुर में लहराया 135 फीट ऊंचा तिरंगा, देशभक्ति से सराबोर शहर!

काशीपुर में लहराया 135 फीट ऊंचा तिरंगा, देशभक्ति से सराबोर शहर!

जहां भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल ने ध्वजारोहण किया तो वहीं कोतवाली काशीपुर में एसपी काशीपुर स्वप्न किशोर सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी।

Google News Follow

Related

देश और प्रदेश के विभिन्न स्थानों के साथ-साथ काशीपुर में भी 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। शहर के सरकारी, राजनीतिक और सामाजिक संस्थानों में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, कारगिल शहीदों के परिजनों और उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया।

जहां भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल ने ध्वजारोहण किया तो वहीं कोतवाली काशीपुर में एसपी काशीपुर स्वप्न किशोर सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी।

काशीपुर नगर निगम परिसर में मेयर दीपक बाली ने विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, दर्जा राज्य मंत्री सीमा चौहान, नगर निगम पार्षदों और शहर के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के साथ पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया।

इसके बाद नगर निगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की प्रस्तुतियों ने मौजूद लोगों में देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता का भाव जगाया।

कार्यक्रम के दौरान कारगिल शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मान दिया गया।

समारोह के बाद नगर निगम से स्कूली बच्चों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ तिरंगा रैली निकाली गई। गाजे-बाजे और देशभक्ति के नारों के बीच मेयर दीपक बाली मुख्य बाजार होते हुए मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र मोहल्ला अल्ली खां चौक पहुंचे।

यहां मेयर दीपक बाली ने 135 फीट ऊंचे पोल पर स्थापित विशाल राष्ट्रीय ध्वज को फहराकर उसका विधिवत उद्घाटन किया। विशाल तिरंगा लहराते ही पूरा क्षेत्र भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शहरभर में उत्सव और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। इस दौरान अली खान चौक पर मुस्लिम परिवारों की तरफ से पुष्प वर्षा भी की गई।

यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,696फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
327,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें