29 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमदेश दुनियाBihar: दरभंगा राजघराने की महारानी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती!

Bihar: दरभंगा राजघराने की महारानी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती!

दरभंगा राजघराने की महारानी कामसुंदरी देवी (95) की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Google News Follow
दरभंगा राजघराने की महारानी और महाराज धीरज सर कामेश्वर सिंह की धर्मपत्नी महारानी कामसुंदरी देवी (95 वर्ष) की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें बुधवार देर रात दरभंगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, वे बाथरूम में गिर गई थीं, जिसके चलते उन्हें ब्रेन हेमरेज और ब्लड क्लॉटिंग की गंभीर समस्या हुई है। फिलहाल डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी निगरानी में इलाज कर रही है।

महारानी की तबीयत बिगड़ने की खबर फैलते ही राजपरिवार और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल बन गया। दिल्ली से उनके पौत्र कुमार कपिलेश्वर सिंह दरभंगा पहुंचे और अस्पताल जाकर दादी से मुलाकात की। उन्होंने डॉक्टरों से उनकी स्थिति की जानकारी ली और इलाज की पूरी व्यवस्था का जायजा लिया।

मीडिया से बातचीत में कपिलेश्वर सिंह ने दादी की देखभाल में हुई लापरवाही पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इतनी उम्र में भी स्वास्थ्य को लेकर गंभीरता नहीं बरती गई, जबकि संसाधनों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने साफ कहा कि अब वे खुद महारानी की देखरेख करेंगे और अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उन्हें अपने पास ले जाकर सेवा करेंगे।

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से राजघराने में अंदरूनी विवाद चल रहे हैं, जिसकी वजह से महारानी लंबे समय से अलग रह रही थीं। इसी कारण कई बार स्वास्थ्य से जुड़ी अहम जानकारी परिवार के सभी सदस्यों तक समय पर नहीं पहुंच पाती। मौजूदा हालात में भी बीमारी की सूचना देर से मिलने पर कपिलेश्वर सिंह ने असंतोष जताया है।

फिलहाल अस्पताल प्रशासन ने कहा है कि महारानी की हालत गंभीर है, लेकिन डॉक्टर लगातार उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

यह भी पढ़ें-

पुतिन-जिनपिंग की गुफ्तगू ने अमरत्व के सिद्धांत को दी हवा, जानें क्या कहता है विज्ञान?

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें