28.9 C
Mumbai
Wednesday, April 22, 2026
होमदेश दुनियालैंडिंग के दौरान फायर ब्रिगेड के ट्रक से ही भिड़ गया एयर...

लैंडिंग के दौरान फायर ब्रिगेड के ट्रक से ही भिड़ गया एयर कनाडा का विमान

न्यूयॉर्क के ला गार्डिया हवाईअड्डे पर हुआ हादसा

Google News Follow

Related

न्यूयॉर्क के ला गार्डिया हवाईअड्डा पर एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां एयर कनाडा का एक विमान लैंडिंग के दौरान अग्निशमन विभाग के वाहन से भिड़ गया। इस घटना के बाद हवाईअड्डे पर संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया, जिससे उड़ानों के समय पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है।

फ्लाइट ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म के अनुसार, मॉन्ट्रियल से आने वाली एयर कनाडा एक्सप्रेस की फ्लाइट सोमवार (23 मार्च) तड़के ला गार्डिया हवाईअड्डे पर उतरते समय अग्निशमन दल के वाहन से टकरा गई। बताया जा रहा है कि यह CRJ-900 विमान रनवे नंबर 4 पर एक ट्रक से भिड़ गया, जिसके बाद सभी विमान सेवाएं तुरंत रोक दी गईं।

हादसे के तुरंत बाद आपातकालीन प्रतिक्रिया शुरू कर दी गई और पूरे हवाईअड्डे पर विमान संचालन बंद कर दिया गया।

ऑनलाइन सामने आए ऑडियो रिकॉर्डिंग और फ्लाइट डेटा से संकेत मिलता है कि टक्कर से कुछ क्षण पहले एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने विमान के पायलटों और जमीन पर मौजूद वाहन दोनों को बार-बार रुकने के निर्देश दिए थे।

इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें राहत और बचाव कार्य जारी दिखाई दे रहा है।

इस बीच, न्यूयॉर्क अग्निशमन विभाग के अनुसार कम से कम पांच अग्निशमन कर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं, विमान में सवार 100 से अधिक यात्रियों के भी घायल होने की खबर है। विमान बचाव और अग्निशमन (ARFF) टीमें सहित आपातकालीन दल अभी भी मौके पर मौजूद हैं, हालांकि अधिकारियों ने अभी तक अंतिम आंकड़े जारी नहीं किए हैं।

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान सुपर लीग: खाली स्टेडियम में मैच, नकवी को मांगनी पड़ी माफी! 

ईरान ने स्पैनिश प्रधानमंत्री की तस्वीरें लगाकर इजरायल पर दागी मिसाइलें

युद्ध के चलते 1,500 अंक टूटा सेंसेक्स; बाजार के लगभग सभी क्षेत्रों में भारी गिरावट!

20 लाख अमेरिकी डॉलर दीजिए और होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाज ले जाइए!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,155फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें