29.2 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमक्राईमनामामहिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने पर गुस्साए ग्रामीणों ने मुख्य आरोपी का घर...

महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने पर गुस्साए ग्रामीणों ने मुख्य आरोपी का घर जलाया

महिलाओं का वीडियो के वायरल होने पर पुलिस ने अबतक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Google News Follow

मणिपुर में महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने का मामला इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। जिसमें महिलाओं की परेड निकालने को लेकर एक वीडियो भी सोशल साइट्स पर वायरल हो रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बताया कि घटना बीती 4 मई की है। इसके बाद शुक्रवार (21 जुलाई) को मणिपुर में गुस्साई भीड़ ने मुख्य आरोपी खुयरूम हेरादास सिंह का घर जला दिया और और उसके परिवार को प्रताड़ित किया। अपराधी के घर आग लगाने वालों में अधिकतर महिलाएं शामिल थीं।

दरअसल वीडियो वायरल होने के बाद इस घटना में शामिल मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में शामिल 4 आरोपियों को मणिपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई इस घटना की सभी निंदा कर रहे हैं। पूरा देश गुस्से में है। वहीं वरिष्ठ अधिकारी वीडियो का विश्लेषण कर रहे हैं और उसमें मौजूद लोगों का मिलान गिरफ्तार आरोपियों के साथ कर रहे हैं।

इस घटना को लेकर मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने अमानवीय करार दिया और कहा कि अपराधियों को मृत्युदंड मिलना चाहिए। घटना की कड़ी निंदा करते हुए मुख्यमंत्री ने इसे मानवता के प्रति अपराध बताया और कहा कि उनकी सरकार इस जघन्य अपराध पर चुप नहीं रहेगी।

मणिपुर पुलिस का कहना है कि महिलाओं को नंगा घुमाने के मामले में कुछ और आरोपियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस की कई टीमें दिन रात हर उस जगह छापामारी कर रही हैं जहां उन्हें किसी आरोपी के छुपे होने की जानकारी मिलती है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें काम कर रही हैं और पुलिस की तरफ से दावा किया जा रहा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा क्योंकि वायरल वीडियो से आरोपियों की पहचान कर ली गई है।

ये भी देखें 

मणिपुर घटना का सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान, कहा यह अस्वीकार्य है

ट्विटर पर प्रधानमंत्री मोदी के 9 करोड़ फॉलोअर, एलन मस्क टॉप पर

यौन शोषण मामले में बृजभूषण को मिली राहत, बिना परमिशन देश नहीं छोड़ सकेंगे

विपक्षी सांसदों ने मणिपुर मुद्दे पर किया हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें