30.2 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियाफिलिस्तीन समर्थकों को बांग्लादेशी लेखिका नसरीन ने दी ये नसीहत  

फिलिस्तीन समर्थकों को बांग्लादेशी लेखिका नसरीन ने दी ये नसीहत  

उनके हमवतन जो फिलिस्तीनियों के खिलाफ हो रहे अत्याचार से परेशान हैं, उन्हें अपने यहां के अल्पसंख्यकों पर होने वाले अत्याचार पर भी सोचना चाहिए।  

Google News Follow

इजरायल और फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास बीच जंग जारी है। कई मुस्लिम देश फिलिस्तीन का समर्थन कर रहे हैं और मदद करना चाहते हैं। अब इस पर बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि उनके हमवतन जो फिलिस्तीनियों के खिलाफ हो रहे अत्याचार से परेशान हैं, उन्हें अपने यहां के अल्पसंख्यकों पर होने वाले अत्याचार पर भी सोचना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि मैंने सुना है कि मेरे साथी बांग्लादेश के नागरिक फिलिस्तीन पर हो रहे अत्याचार से उत्तेजित हैं। इतना ही नहीं वह फिलिस्तीन भी जाना चाहते हैं। मै व्यक्तिगत रूप से कहीं भी किसी भी हिंसा की निंदा करती हूं।

बता दें कि इजरायल ने गाजा के नागरिकों को दक्षिण की ओर जाने के लिए कहा था। रविवार को भी इजरायल के सैनिकों ने गाजा के नागरिकों को तीन घंटे का समय दिया था। सैनिकों ने कहा था कि हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि आईडीएफ सुबह 10 बजे से लेकर 1 बजे तक इस मार्ग पर ऑपरेशन नहीं किया जाएगा। इस विंडो के जरिये कृपया उत्तरी गाजा से दक्षिण गाजा की ओर चले जाइये। कृपया इस अवसर का लाभ लें।

इस बीच इजरायल ने एक फोटो जारी कर दावा किया है कि हमास के लोग उत्तर गाजा के नागरिकों को दक्षिण गाजा की ओर जाने से रोक रहे हैं। इजरायल ने आरोप लगाया है कि हमास जानबूझकर को नागरिकों को रोक रहे और उन्हें बंधक बना कर रख रहे हैं।जहां उसे पता है कि इजरायल बमबारी करेगा। दावा किया जा रहा है कि इजरायल ने हमास के टॉप  लीडरों को मारने के लिए सीक्रेट प्लान बना लिया है। बस केवल आदेश का इन्तजार है। बता दें कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सीमा पर जवानों से मिल हुए देखा गया। माना जा रहा है कि वे सौनिकों का हौसला बढ़ाने सीमा पर पहुंचे थे।

 

ये भी पढ़ें       

 

रोहित शर्मा के लंबे सिक्स देख कर अंपायर इरास्मस शॉक्ड! कहिये ये बात    

IND VS PAK: सनातन पर बिगड़े थे उदयनिधि के बोल,अब जय श्रीराम नारे पर भड़के  

इजराइल-हमास युद्ध​: इजराइल की सेना में मिजोरम, मणिपुर का मूल निवासी, हमास से दो-दो हाथ​!

समृद्धि हाईवे​ दुर्घटना: मृतकों​ के परिजनों को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री ने की मदद की घोषणा​!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें