28 C
Mumbai
Monday, February 23, 2026
होमदेश दुनियाब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दीपावली पर दी शुभकामनाएं!

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दीपावली पर दी शुभकामनाएं!

अपनी हालिया भारत यात्रा को याद करते हुए स्टार्मर ने कहा कि उन्होंने मुंबई में एक दीया जलाया, जो भक्ति, आनंद और नए रिश्तों का प्रतीक है।

Google News Follow

Related

रोशनी के त्योहार दीवाली के मौके पर विश्वभर से शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने सोमवार को दीपावली और बंदी छोड़ दिवस के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। अपनी हालिया भारत यात्रा को याद करते हुए स्टार्मर ने कहा कि उन्होंने मुंबई में एक दीया जलाया, जो भक्ति, आनंद और नए रिश्तों का प्रतीक है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “ब्रिटेन भर में हिंदुओं, जैनियों और सिखों को दीपावली और बंदी छोड़ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। इस महीने की शुरुआत में मैंने मुंबई में एक दीया जलाया, जो भक्ति, आनंद और नए रिश्तों का प्रतीक है। इस दीपोत्सव पर, आइए हम एक ऐसे ब्रिटेन का निर्माण करें, जहां हर कोई आशा के साथ भविष्य की ओर देख सके।”

भारत में ब्रिटिश उच्चायोग ने दीपावली का उत्सव मनाया, जिसमें दूतावास के अधिकारियों ने भारतीय परिधान पहनकर इस अवसर को और खास बनाया। ‘एक्स’ पर शेयर की गई तस्वीरों में भारत में ब्रिटेन की उच्चायुक्त लिंडी कैमरून रंगोली बनाते हुए नजर आईं।

लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कैमरन ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “भारत में ब्रिटिश उच्चायोग की मेरी शानदार टीम के साथ अपनी दूसरी दीपावली मनाने के लिए बहुत उत्साहित हूं। इस साल का उत्सव विशेष रूप से खास है।

प्रधानमंत्री मोदी की ब्रिटेन यात्रा, प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की भारत यात्रा, ऐतिहासिक व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर, ‘विजन 2035’ की शुरुआत और बहुत कुछ। मैं सभी को दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। आने वाला साल आप सभी के लिए खुशियों और उजाले से भरा हो।”

यूक्रेन के विदेश मंत्रालय (एमएफए) ने भी दीपावली पर शुभकामनाएं दीं। एमएफए ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “यूक्रेन का विदेश मंत्रालय दिवाली मनाने वाले सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देता है। यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई और निराशा पर आशा की जीत का प्रतीक है। प्रकाश सदैव बना रहे।”

इसके साथ ही, इजरायल के विदेश मंत्रालय ने भी भारत और दुनियाभर के लोगों को दीवाली की शुभकामनाएं दीं। मंत्रालय ने लिखा, “जहां भारत भर में लाखों लोग अंधकार पर प्रकाश की विजय का उत्सव मनाने के लिए दीये जला रहे हैं, वहीं इशांति, नवजीवन और आशा की कामना के साथ हार्दिक शुभकामनाएं देता है।

दीपावली की रोशनी घरों और दिलों दोनों पर चमके। यरुशलम से लेकर दिल्ली और उससे भी आगे, रोशनी का यह त्योहार हम सभी को एक उज्जवल भविष्य में विश्वास बनाए रखने के लिए प्रेरित करे। भारत में हमारे सभी मित्रों को शुभ और शांतिपूर्ण दिवाली की शुभकामनाएं।”
यह भी पढ़ें-

बांग्लादेश: डेंगू से चार और मौत दर्ज, मृतकों की संख्या 249 हुई!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,145फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें