30 C
Mumbai
Tuesday, February 17, 2026
होमदेश दुनियागाय पर नेताओं को सीख! अब गाय के गोबर से अंतरिक्ष में उड़ान...

गाय पर नेताओं को सीख! अब गाय के गोबर से अंतरिक्ष में उड़ान भरेगा रॉकेट   

जापान के वैज्ञानिकों ने गाय के गोबर से प्राप्त तरल मीथेन गैस से संचालित होने वाला एक इंजन का परीक्षण किया है।

Google News Follow

Related

कुछ दिन पहले डीएमके नेता सेंथिल कुमार ने हिंदी भाषी राज्यों को “गौ मूत्र” वाला राज्य बताया था। यह बात उन्होंने तब कही थी जब राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार हुई थी। जिस पर खूब सियासत हुई थी। अब उसी गाय के गोबर से बने एक गैस से अंतरिक्ष में रॉकेट भेजा जा सकता है। जापान के वैज्ञानिकों ने गाय के गोबर से प्राप्त तरल मीथेन गैस से संचालित होने वाला एक इंजन का परीक्षण किया है। जो अधिक  टिकाऊ बताया जा रहा है।         

 ब्रिटिश मीडिया “इंडिपेंडेंट” की रिपोर्ट के अनुसार, स्टार्टअप इंटरस्टेलर टेक्नोलॉजीज इंक (IST) ने एक बयान जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि रॉकेट इंजन जिसे जीरो कहा जाता है का परीक्षण किया। बायोमीथेन के जरिये दस सेकेण्ड तक लगभग 30 से 35 फीट ऊपर तक  उड़ाया गया। कंपनी का कहना है कि इसमें इस्तेमाल किया गया बायोमीथेन गैस दो स्थानीय  डेयरी फर्म के गाय के गोबर से बनाया गया है।  

कंपनी ने आगे कहा कि हमने ऐसा इसलिए नहीं कर रहे है कि यह पर्यावरण के लिए अच्छा है बल्कि इस लिए कर रहे हैं कि यह स्थानीय स्तर पर आसानी से उपलब्ध हो सकता है और उत्पादित किया जा सकता है।यह सस्ता के साथ अच्छा और शुद्ध ईंधन है। कंपनी ने कहा कि यह नहीं कहा जा सकता है कि इसका पूरी दुनिया में इस्तेमाल किया जाएगा। लेकिन यह कहा जा सकता है कि आने वाले समय इसका ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल हो सकता है। 

 कंपनी ने यह भी कहा कि आने वाले समय गाय के गोबर से बनने वाली गैस से अंतरिक्ष में सैटेलाइट को भी स्थापित किया जा सकता है। यह कंपनी किसानों के साथ मिलकर काम करती है। बता दें कि, अब तक गाय के गोबर का उपयोग देशी खाद बनाने,जैव उर्वरक तैयार करने, सहित अनुष्ठानों में उपयोग किया जाता रहा है। भारत में हिन्दू समाज गाय को पूज्य मानता है। हालांकि, कुछ लोग इसका विरोध भी करते हैं।   

ये भी पढ़ें  

मथुरा ईदगाह मस्जिद में सर्वे पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार

उद्धव गुट के नेता बड़गुजर का दाऊद के गुर्गे से संबंध का आरोप, होगी जांच

राजस्थान में भजन”राज”, दीया और बैरवा के साथ नए CM ने ली शपथ

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,191फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें