31 C
Mumbai
Saturday, September 26, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियामथुरा ईदगाह मस्जिद में सर्वे पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का...

मथुरा ईदगाह मस्जिद में सर्वे पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार

एक दिन पहले ही इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सर्वे के लिए एडवोकेट कमिश्नर नियुक्ति को मंजूरी दिया था।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

मथुरा ईदगाह मस्जिद में सर्वे पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को इंकार कर दिया। गुरुवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने हिन्दू पक्ष की एक याचिका पर सुनवाई करते हुए इस परिसर की एडवोकेट कमिश्नर द्वारा सर्वेक्षण कराये जाने की मंजूरी दी थी। कोर्ट ने अपने आदेश में एडवोकेट कमिश्नर नियुक्ति को मंजूरी दिया था। इस आदेश के खिलाफ मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई थी। अब इस मामले को लेकर 9 जनवरी को सुनवाई होगी।

मथुरा शाही ईदगाह मस्जिद ट्रस्ट द्वारा गुरूवार को सुप्रीम कोर्ट में कहा गया कि आज इलाहाबाद हाई कोर्ट ने श्री कृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह मस्जिद के सर्वेक्षण के लिए एडवोकेट कमिश्नर की नियुक्ति की मंजूरी दिया है। आगे कहा गया कि अगर हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई नहीं हुई तो अन्य याचिकाओं पर इसका असर पड़ेगा। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि अगर हाई कोर्ट के आदेश पर आप को कोई परेशानी हुई तो आप सुप्रीम कोर्ट आ सकते हैं। कोर्ट ने कहा कि शीतकालीन छुटियों में भी कोर्ट आ सकते हैं।

बता दें कि इलाहाबद हाई कोर्ट ने अभी एडवोकेट कमिश्नर की नियुक्ति नहीं की है। इसके लिए अगली तारीख 18 दिसंबर तय की गई है, उस सुनवाई के बाद ही तय होगा की कौन एडवोकेट कमिश्नर कौन होगा और इसका सर्वेक्षण कब किया जाएगा। गुरूवार को हाई कोर्ट ने कहा कि सर्वे से किसी भी पक्ष को नुकसान नहीं होगा। विपक्षी भी इस सर्वे में शामिल हो सकते हैं,अगर वे रिपोर्ट से सहमत नहीं होंगे तो इस पर अपनी आपत्ति जता सकते हैं।

ये भी पढ़ें

राजस्थान में भजन”राज”, दीया और बैरवा के साथ नए CM ने ली शपथ

मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद का होगा सर्वेक्षण,ओवैसी ने कहा….

HC फैसले पर ओवैसी की प्रतिक्रिया, ‘मुसलमानों की गरिमा पर कील…’!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,242फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें